पटना

दो बच्चों के पिता ने किया था 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, सूबे के लोग कर रहे फांसी देने की मांग

छ: वर्षिय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले के प्रकाश में आने के बाद सूबे का राजनीतिक महकमा हरकत में आ गया हैं।।

2 min read
Apr 12, 2018
जौनपुर में गैंगरेप

(बिहार/सासाराम): बिहार के सासाराम में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। मंगलवार शाम एक व्यक्ति ने एक छ: वर्षिय बच्ची को खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी दो बच्चों का पिता है। इस मामले में अब सूबे के लोग आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे है।

यह था मामला

यह मामला मंगलवार शाम का है करगहर बस्ती में घर के बाहर खेल रही एक छ: वर्षिय बच्ची को अपनी बातों से बहला-फुसलाकर आरोपी अपने साथ खेत में ले गया। यहां जाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी व्यक्ति स्वयं दो बच्चों का बाप है। इस मामले के बारे में जानकारी मिलते ही परिजनों और गांव वालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। और पीड़िता को क्षेत्र के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

क्षेत्रवासी कर रहे आरोपी को फांसी दिलाने की मांग

शर्मसार कर देने वाली इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश हैंं। घटना के विरोध में लोगों ने बुधवार को कारगर में सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया था। अब लोग आरोपी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी दिलाने की मांग कर रहे है।

राजनीतिक महकमा आया हरकत में

इस मामले के प्रकाश में आने के बाद सूबे का राजनीतिक महकमा हरकत में आ गया हैं । गुरूवार को बाल संरक्षण आयोग ने इस मामले को संज्ञान लिया है और आयोग की सदस्य प्रमिला सिंह ने पीड़ित बच्ची से मिलकर परिजनों से पूरी जानकारी जूटाई और आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करवाने का विश्वास दिलाया । स्थानीय सांसद छेदी पासवान और चिन्हारी विधायक ललन पासवान ने पीड़िता के परिजनों से मिलकर मामले की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें

समस्तीपुर में बदमाशों ने लूटीं सोने और अष्टधातु की चौदह बेशकीमती मूर्तियां
Published on:
12 Apr 2018 08:22 pm
Also Read
View All