पटना

बिहार में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा ग्रामीण आई नेटवर्क, सारण पहुंचे गौतम अदाणी ने रखी नींव

Gautam Adani Bihar: अदाणी समूह ने बिहार के ग्रामीण इलाकों में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर को पूरी तरह से बदलने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। गौतम अदाणी ने रविवार को दुनिया के सबसे बड़ा ग्रामीण आई नेटवर्क की नींव रखी।
2 min read
• •
May 17, 2026
gautam-adani
गौतम अदाणी ने ग्रामीण आई नेटवर्क की रखी नींव

Gautam Adani Bihar: देश के दिग्गज उद्योगपति और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी रविवार को बिहार के सारण जिले के मस्तीचक पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में 'सेवा अभियान' का शुभारंभ किया। गौतम अदाणी ने पारंपरिक विधि-विधान से भूमि पूजन कर ग्रामीण इलाकों के लिए नेत्र स्वास्थ्य और कौशल विकास से जुड़ी नई योजनाओं की आधारशिला रखी। अदाणी समूह और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की यह संयुक्त परियोजना न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया का सबसे बड़ा ग्रामीण आई नेटवर्क बनने जा रही है।

इस ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रम में गौतम अदाणी के साथ उनकी पत्नी और अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी तथा अदाणी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अदाणी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। भूमि पूजन के बाद गौतम अडाणी ने स्थानीय प्रबंधन और डॉक्टरों से मिलकर परियोजना को समय सीमा के भीतर पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई।

मॉर्डन मशीनों से होगा इलाज

प्रस्तावित मेगा स्वास्थ्य परियोजना के तहत सारण के मस्तीचक में दो प्रमुख और विश्वस्तरीय संस्थानों की स्थापना की जाएगी। अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल - अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीजेस और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल - अदाणी ट्रेनिंग सेंटर फॉर ऑप्थैल्मिक मेडिसिन

यह पूरा परिसर दुनिया की सबसे मॉर्डन मशीनों, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर और उन्नत चिकित्सा सुविधाओं से लैस होगा। यहां आंखों से जुड़ी जटिल से जटिल और गंभीर बीमारियों का बेहद किफायती दरों पर और गरीबों के लिए पूरी तरह मुफ्त इलाज किया जाएगा।

डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए बनेगा बड़ा ट्रेनिंग हब

यह परियोजना केवल मरीजों की देखभाल तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह बिहार के स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में एक मील का पत्थर साबित होगी। यहां स्थापित होने वाला 'अदाणी ट्रेनिंग सेंटर फॉर ऑप्थैल्मिक मेडिसिन' पूरे देश से आने वाले नेत्र विशेषज्ञों, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को उच्च-स्तरीय ट्रेनिंग देने का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। इसके जरिए बिहार के स्थानीय युवाओं और महिलाओं को भी चिकित्सा क्षेत्र में कौशल विकास के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, जिससे रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

दुनिया का सबसे बड़ा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम

माना जा रहा है कि इस केंद्र के स्थापित होने से बिहार के दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई और सकारात्मक दिशा मिलेगी। अदाणी ग्रुप और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की यह संयुक्त पहल दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रमों में से एक है। इस नेटवर्क का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से अंधापन को पूरी तरह से खत्म करना और हर नागरिक तक आंखों की बेहतरीन देखभाल सुनिश्चित करना है।


Updated on:
17 May 2026 03:09 pm
Published on:
17 May 2026 12:32 pm
Also Read
View All
RJD के ब्लॉक प्रदर्शन पर JDU महासचिव का तंज, बोले- मोटे होते जा रहे हैं तेजस्वी, पैदल घूमेंगे तो चर्बी मिटेगी

प्रशांत किशोर का बड़ा दावा- बांकीपुर से शुरू बदलाव का दौर रुकेगा नहीं, शिक्षकों-युवाओं से किए बड़े वादे

रोहिणी आचार्य-साधु यादव मुलाकात पर रामकृपाल यादव बोले- मामा ने बेटी की तरह पाला है, लंबे समय बाद लौटी हैं तो क्यों न मिलें?

विपक्ष के मार्च पर BJP का तंज, मृत्युंजय तिवारी बोले- सत्ता के लिए मछली की तरह तड़प रहे, 25 साल सड़क पर ही रहेंगे

सुलझ गया अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद? JDU महासचिव बोले- बड़े नेताओं ने सब ठीक कर दिया, अब टिप्पणी का कोई मतलब नहीं