बिहार के भागलपुर में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को चाकू से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि लड़को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बिहार के भागलपुर में बुधवार को गर्लफ्रेंड के बातचीत बंद करने पर बॉयफ्रेंड ने गर्ल फ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पुलिस के अनुसार लड़की के शरीर पर चाकू से तीन जगहों पर वार किए गए हैं। गंभीर रुप से जख्मी लड़की को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर लड़की की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं। दोनों 10वीं के स्टूडेंट हैं। एक ही कोचिंग में पढ़ते हैं।
यह सुबह साढ़े 8 बजे की है। लड़की रोज की तरह कोचिंग पढ़ने पहुंची थी। आरोपी छात्र भी उसी वक्त कोचिंग पहुंचा था। पहले दोनों के बीच नॉर्मल बातें हुईं फिर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। लड़के ने मुर्गा काटने वाला चाकू निकाला और लड़की पर हमला कर दिया। जिससे लड़की गंभीर रुप से जख्मी हो गई। आस पास के लोगों के अनुसार लड़का ने लड़की पर ताबड़तोड़ 3 से 4 बार उस पर हमला कर दिया। आस पास के लोग भी यह सब देखकर वहां पहुंच गए।
लड़के को ऐसा करते देख आस पास के लोग लड़के को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पूरे घटना का वीडियो बना रहे आक्रोशित लोग ने उसपर भी हमला कर दिया। मामले की सूचना के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस को भी लोगों ने धक्का मुक्की किया। जिसमें एक पुलिस वाले का पैंट फट गया।
लड़के का कहना है कि लड़की को हम पिछले चार साल से जानते हैं। हम एक-दूसरे से प्यार करते थे। कुछ दिनों से उसने मुझसे बात करना बंद कर दिया। लड़की ने उससे कह दिया था कि मैं न तुमसे मिलना चाहती हूं और न बात करना चाहती हूं। आज मैं उससे बात करना चाहता था। लेकिन, वो मुझसे बात करने को तैयार नहीं थी। इससे ही नाराज होकर हमने हमला कर दिया।
पुलिस आरोपी छात्रा को हिरासत में लेकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SSP का कहना है कि 'लड़की अभी खतरे से बाहर है। लड़के को पकड़ लिया गया है। हमले के बाद उसे भी चोट आई है। हमले में शामिल चाकू को भी बरामद कर लिया गया है।