पटना

‘हम कस्टम अधिकारी हैं…’ और लूट लिया 22 करोड़ का सोना! पटना में गुजरात के व्यापारी के साथ डकैती

पटना में अपराधियों ने नकली कस्टम अधिकारी बनकर गुजरात के सोना कारोबारियों से करीब 22 करोड़ रुपये का सोना लूट लिया और फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पटना पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।

2 min read
Apr 06, 2026
पटना में 22 करोड़ का सोना लूट। सांकेतिक फोटो -(AI Generated)

पटना में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए करीब 22 करोड़ रुपये का सोना लूट लिया और फरार हो गए। यह घटना पटना से सटे खगौल इलाके की है। पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर गुजरात के एक व्यापारी को निशाना बनाया और उससे करोड़ों रुपये का सोना लूट लिया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें

दरभंगा में बेखौफ अपराधी: 20 मिनट में 2 करोड़ के जेवर और लाखों कैश लूटे, 4 हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

पटना में फर्जी कस्टम अफसरों का खेल

पुलिस के अनुसार, अपराधी पुलिस के लोगो लगी कार और दो बाइकों पर सवार थे। उन्होंने सफेद शर्ट और खाकी पैंट पहन रखी थी, जिससे वे बिल्कुल असली अधिकारियों जैसे लग रहे थे।आरोपियों ने गुजरात के सोना व्यवसायी को खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताकर जांच के बहाने उसके तीन बैग अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद उन्होंने व्यवसायी महेश मामतोरा को जबरन कार में बैठाया और कुछ दूरी तक अपने साथ ले गए। नौबतपुर रोड स्थित फौजी ढाबे के पास उसे छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए। इसके बाद व्यापारी ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

चोरी के कार से दिया घटना के अंजाम

पुलिस ने घटनास्थल से लूट में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली है। जांच में सामने आया है कि यह कार कुछ दिन पहले ही चोरी हुई थी। इसके अलावा, पुलिस ने दो में से एक बाइक और लूटे गए बैग भी बरामद कर लिए हैं। इस मामले की जांच फॉरेंसिक टीम द्वारा की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दानापुर एएसपी शिवम धाकड़ ने तुरंत एक एसआईटी (SIT) का गठन कर दिया है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है और ऑटो ड्राइवर व आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।

मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित व्यापारी के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। व्यवसायी ने बताया कि बदमाश इतने पेशेवर थे कि वे बिल्कुल असली कस्टम अधिकारियों की तरह व्यवहार कर रहे थे। उनकी बातचीत में कहीं से भी संदेह की गुंजाइश नहीं थी। आरोपियों ने महज कुछ ही मिनटों में पूरी लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक रिपोर्ट और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Video: कटिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर बवाल: थाने में तोड़फोड़, पुलिस पर हमला, रायफल छीनी

Updated on:
06 Apr 2026 09:20 am
Published on:
06 Apr 2026 08:46 am
Also Read
View All

अगली खबर