पटना

गोपालगंज: ज्वेलरी शॉप लूट के दौरान फायरिंग, एक युवक की मौत; गुस्साई भीड़ ने दो बदमाश को पीट-पीटकर मार डाला

गोपालगंज में शुक्रवार को ज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचे छह बदमाशों में से दो की स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि बदमाशों की गोली से एक युवक की भी मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2026, 7:16 AM IST
Feature image
गोपालगंज ज्वेलरी शॉप के बाहर एकत्रित भीड़। फोटो-पत्रिका

गोपालगंज जिले में शुक्रवार को ज्वेलरी शॉप लूटने आए बदमाशों में से दो को गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, जबकि तीन अन्य आरोपियों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर बाजार की है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, बदमाशों की फायरिंग में एक युवक की भी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर बाजार स्थित दीपक ज्वेलर्स एंड बर्तन भंडार में हथियारबंद अपराधी लूट की नीयत से घुस गए। दुकानदार के विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें पवन वर्मा नामक युवक घायल हो गया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने अपराधियों का पीछा किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फिर से फायरिंग की, जिसमें एक युवक की मौत हो गई।

एक बदमाश की पीट-पीटकर हत्या

अपराधियों का पीछा कर रहे स्थानीय लोग और आक्रोशित हो गए और भाग रहे चारों बदमाशों को पकड़ लिया। इसके बाद उनकी जमकर पिटाई की गई, जिसमें एक आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसकी देर रात मौत हो गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ के बीच से तीन आरोपियों को छुड़ाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने अपराधियों की बाइक में आग लगा दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दो बाइकों पर सवार छह अपराधी ज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचे थे। वे हथियार के बल पर लूटपाट का प्रयास कर रहे थे, लेकिन दुकानदार के विरोध करने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। लोगों का कहना है कि चंवर के रास्ते मठिया की ओर भागते समय एक बदमाश ने फिर गोली चलाई, जिसमें सिसई टोला, मठिया निवासी पंचा मिश्र के 32 वर्षीय पुत्र डबल मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई।

​घटनास्थल पर पुलिस की तैनाती

गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की गहन जांच में जुटे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल थे। अब तक इस मामले में चार आरोपी पकड़े गए थे, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

Updated on:
25 Apr 2026, 7:16 AM IST
Published on:
Also Read
View All
बिहार: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, एक साथ 15 अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश

महाराष्ट्र से गिरफ्तार 13 लाख के इनामी माओवादी की निशानदेही पर झारखंड के जंगल से राइफल और कारतूस बरामद

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होंगे नीतीश कुमार और लालू यादव? विधायक बोले- शादी में सत्ता पक्ष-विपक्ष नहीं होता

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती