पटना

बिहार में पति ने पत्नी को गड़ासे से काट डाला, अवैध संबंध से नाराज सनकी ने आधी रात को उठाया खौफनाक कदम

बिहार के बांका में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था।
2 min read
Sep 04, 2025
amroha woman kills lover blackmail explicit video case UP
UP Crime: अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम! Image Source - Social Media 'X'

बिहार अवैध संबंध के शक पर एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना बिहार के बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के खुर्द कोल गांव की है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि बुधवार की देर रात अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी की गड़ासा से काट दिया। आरोपी का नाम अनिल राम है। अनिल राम ने अपनी पत्नी गुड़िया देवी (55) की हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि अनिल राम कोलकाता में रहते थे, करीब एक वर्ष पूर्व वह अपने घर आ गए थे। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर लगातार संदेह करते थे। इसकी वजह से करीब दो माह पहले घर में अलग रह रहे थे।

आधी रात को घटना को दिया अंजाम

पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों ने बताया कि रात में परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे। अचानक से देर रात महिला के चिल्लाने की जब आवाज आई तो सभी लड़के दौड़ कर उनके कमरे में पहुंचे। कमरे में देखा कि उनके पिता खून से सना गड़ासा लेकर भाग रहे हैं। जबकि उनकी मां जख्मी होकर गिरी हुई है। बच्चों ने आनन फानन में जख्मी मां को लेकर करीब ढ़ाई बजे रात में रेफरल अस्पताल लाया। लेकिन, तब तक देर हो चुका था। बच्चों की मां ने रास्ते में ही उनका साथ छोड़ दिया था। अस्पताल पहुंचने पर में डॉक्टरों ने उनकी जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आठ घंटे बाद पहुंची पुलिस

इसके बात तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस करीब आठ घंटे बाद अस्पताल पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। परिजनों का कहना है कि मृतका चार पुत्रों एवं एक पुत्री की मां थी। इस संबंध में थाना प्रभारी पंकज कुमार झा ने कहा कि मृतका के परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
04 Sept 2025 05:24 pm
Published on:
04 Sept 2025 05:12 pm