22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमुई कांड पर श्रेयसी सिंह का बड़ा बयान, बोली- पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों पर भी होगा एक्शन

Shreyasi Singh On Jamui Case: जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के घायल होने के बाद श्रेयसी सिंह ने प्रशासन की तेज कार्रवाई की सराहना की। साथ ही उन्होंने पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों पर कार्रवाई की बात कही।
2 min read
Google source verification
Nandan Yadav Police Encounter

जमुई विधायक श्रेयसी सिंह (फोटोःANI)

Nandan Yadav Police Encounter: जमुई में नाबालिक छात्रों से हुई घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई पर जमुई विधानसभा की विधायक श्रेयसी सिंह का बयान सामने आया है। श्रेयसी सिंह ने कहा है कि घटना के बाद जिला प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि घटना के 24 घंटे के भीतर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और दो मुख्य आरोपी भी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। अब श्रेयसी सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों पर भी एक्शन लिया जा रहा है।

24 घंटे में तीन गिरफ्तारियां

इस पूरे घटनाक्रम में नंदन यादव को जमुई हादसे का मुख्य आरोपी बताया गया है। पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी थी। इस मामले पर श्रेयसी सिंह ने कहा कि घटना के 24 घंटे के अंदर तीन गिरफ्तारियां हुईं। और उसके बाद दो मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई ऐसा रास्ता न बचे, जिससे आरोपी सजा से बच सकें। उन्होंने जिला प्रशासन की कार्रवाई की रफ्तार पर संतोष जताया।

पीड़िता की पहचान बताने वालों पर भी कार्रवाई

मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया हैंडल समेत उन लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने पीड़िता का चेहरा दिखाकर उसकी पहचान उजागर की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जा रही है। श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक अकेली घटना से पूरे बिहार की पहचान तय नहीं होती। उन्होंने कहा कि जब ऐसी घटना होती है तो तुरंत कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने सम्राट चौधरी सरकार की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ तुरंत और सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

इस मामले पर तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाएं और लड़कियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने सम्राट चौधरी के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पहले कहा था कि मुंगेर में किसी को नुकसान नहीं होता अगर होता है तो वे इस्तीफा देने को तैयार है। इस पर तेजस्वी ने कहा कि अगर सम्राट चौधरी अपनी बात पर कायम हैं तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग