पटना

जो हुआ ठीक हुआ, वो कुछ भी…’ पूर्व IPS अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर तेज प्रताप का तंज, पुलिस के समर्थन की बताई वजह

तेज प्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर तंज कसते हुए कहा कि पटना पुलिस ने भले ही देर से कार्रवाई की, लेकिन कदम सही उठाया है। अमिताभ दास तेज प्रताप यादव पर भी वार कर चुके हैं

2 min read
Feb 14, 2026
तेजप्रताप यादव। फोटो- सोशल साइट फेसबुक

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आरजेडी प्रमुख लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि वे कुछ भी अल्ल-बल्ल बोलते रहते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। पटना पुलिस ने शुक्रवार की शाम अमिताभ दास को नीट छात्रा मौत मामले में भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में उनके पाटलिपुत्रा स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर बोलते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि अमिताभ दास किसी के बारे में बिना कुछ सोच समझे कुछ भी बोलते रहते हैं। कुछ दिनों पहले मेरे बारे में भी उल्टा-पुल्टा बोल रहे थे। जिसका तथ्य से कोई भी लेना देना नहीं था। अब वे सीएम नीतीश कुमार के बेटा को लेकर उल्टा सीधा बोल रहे थे। जो कि पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।

ये भी पढ़ें

IPS अमिताभ दास पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, यौन शोषण और छेड़छाड़ के आरोपों से घिरा रहा है नाम

तेज प्रताप को लेकर क्या कहा था?

अमिताभ दास ने तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास छीने जाने पर तंज कसते हुए कहा था कि वे दो पत्नियों के पति हैं। सरकारी आवास छीने जाने से उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी; वे किसी के साथ भी रह सकते हैं। पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के इस बयान पर तेज प्रताप ने पटना के सचिवालय थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप ने इस मुद्दे पर कहा था कि पूर्व आईपीएस ने अपने यूट्यूब चैनल पर उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है, इसलिए इसकी जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

शबनम कांड

अमिताभ दास के बयान पर तेज प्रताप यादव ने शबनम कांड की चर्चा करते हुए पूर्व IPS अमिताभ कुमार दास पर कड़ा प्रहार किया था। शबनम नाम की महिला ने अमिताभ दास पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। हालांकि,पूर्व IPS को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई थी। अमिताभ कुमार दास बिहार कैडर के 1994 बैच के IPS रहे हैं और कई कारणों से अपने कार्यकाल में चर्चा में रहे। 2018 में सरकार ने उन्हें अनफिट घोषित कर जबरन रिटायर कर दिया था। इसके बाद से वे विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय हैं और अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिस पर वे अक्सर राजनीतिक एवं प्रशासनिक मुद्दों पर बोलते हुए दिखाई देते हैं।

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

पूर्व आईपीएस अमिताभ कुमार दास ने जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं उनकी छवि क्या धूमिल करूंगा, उनकी छवि पहले से ही इतनी धूमिल है कि उनके परिवार ने ही उनको निकाल दिया है। उन्होंने आगे कहा कि तेज प्रताप यादव कम पढ़े-लिखे हैं, इसलिए उन्हें ये नहीं पता है कि मैंने उनको ऐसा क्यों कहा हूं। तेज प्रताप यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा था कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत उनपर फीट बैठता है।

ये भी पढ़ें

पटना NEET छात्रा केस में बड़ा एक्शन: पूर्व IPS के घर पटना पुलिस का छापा, कार्रवाई के बीच अमिताभ दास की बिगड़ी तबीयत

Published on:
14 Feb 2026 11:18 am
Also Read
View All

अगली खबर