पटना

झारखंड राज्य सभा चुनाव: दो सीट पर तीन उम्मीदवार, क्रॉस वोटिंग से बढ़ी सियासी हलचल

झारखंड में राज्य सभा की दो सीटों पर गुरुवार को मतदान होना है। तीन प्रत्याशियों के मैदान में होने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है, हालांकि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्रॉस वोटिंग की आशंका के चलते इंडिया और एनडीए दोनों खेमे सतर्क हैं।

2 min read
Jun 17, 2026
nda india cross voting fear
एनडीए के सभी 24 विधायक

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर कल (गुरुवार) मतदान होना है। इस चुनाव में तीन प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। हालांकि, चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, लेकिन दोनों गठबंधनों-इंडिया और एनडीए-को क्रॉस वोटिंग की आशंका सता रही है।

झारखंड में होटल पॉलिटिक्स

इसी को देखते हुए एनडीए ने अपने सभी 24 विधायकों को होटल में शिफ्ट कर दिया है। वहीं, कांग्रेस के विधायक भी होटल में ठहराए गए हैं। दोनों गठबंधनों के सभी विधायक गुरुवार सुबह अपने-अपने विधायकों के साथ बसों से विधानसभा पहुंचकर मतदान करेंगे। इससे पहले सभी विधायकों की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बैठक हुई, जिसके बाद उन्हें होटल बीएनआर में शिफ्ट कर दिया गया।

एनडीए और इंडिया गठबंधन में जुबानी जंग

चुनाव को लेकर सत्ताधारी और विपक्षी दोनों खेमे अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी 56 विधायक पूरी तरह एकजुट हैं और संख्याबल के आधार पर वे राज्यसभा की दोनों सीटें जीतेंगे। वहीं, भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एनडीए के 24 विधायकों की तस्वीर साझा की, जिसमें वे जीत का संकेत दिखाते नजर आ रहे हैं। पार्टी ने लिखा, “एनडीए तैयार है, कांग्रेस किनारे हो जाएगी।”

तस्वीर पर झामुमो ने खड़ा किया राजनीतिक सवाल

इन सभी के बीच झामुमो ने एनडीए के सभी 24 विधायकों का अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है कि- यह तस्वीर केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि भाजपा की राजनीति का प्रतिबिंब है। एक बाहरी, सूटकेस लेकर आए गुजराती उम्मीदवार को जिताने के लिए भाजपा के सभी विधायक मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। झारखंड की अस्मिता, स्थानीयता और स्वाभिमान पर दिए जाने वाले बड़े-बड़े भाषण आज रेडिसन होटल के दरवाजे पर जाकर कमजोर पड़ते दिखाई दे रहे हैं। खैर, संख्या 56 नहीं बल्कि 61 है—इसे याद रखिएगा।

Updated on:
17 Jun 2026 10:18 pm
Published on:
17 Jun 2026 10:15 pm