पटना

‘एक आंख में सुख, दूसरे में दुख के आंसू…’ सम्राट के शपथ पर भावुक हुए मांझी, बोले- नीतीश न होते तो मुझे कोई नहीं जानता

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कहा कि आज एक आंख में सुख और दूसरी में दुख के आंसू हैं। मांझी ने यह भी कहा कि आज वो जहां भी हैं वो नीतीश कुमार की वजह से है। 
2 min read
Apr 15, 2026
जीतन राम मांझी, bihar politics, bihar news
सीएम सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण कार्यकरम से बाहर आते केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

बिहार के राजनीतिक इतिहास में आज बुधवार को एक नया अध्याय लिखा गया। पहली बार भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा है। सुबह 11:00 बजे सम्राट चौधरी ने लोक भवन में मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता पहुंचे थे, जिनमें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी शामिल थे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मांझी ने एक ओर जहां सम्राट चौधरी के लिए अपनी खुशी जाहिर की, वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार के बारे में बात करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए।

नीतीश कुमार ने मुझे पहचान दी

पटना में मीडिया से बात करते हुए जीतन राम मांझी काफी भावुक दिखें। उन्होंने कहा, 'मेरी दो आंखें हैं, एक से खुशी के आंसू बह रहे हैं, तो दूसरी आंख से दुख के आंसू निकल रहे हैं।' जब उनसे इसका कारण पूछा गया, तो वे बहुत भावुक हो गए और कहा कि सम्राट चौधरी अब मुख्यमंत्री बन गए इसलिए खुशी के आंसू और दुख के आंसू नीतीश कुमार के लिए क्योंकि आज जीतन राम मांझी जो भी है वो नीतीश कुमार के द्वारा ही पहचानित है, वह पूरी तरह से नीतीश कुमार का दिया हुआ तोहफा है।

जीतन राम मांझी ने कहा, 'अगर नीतीश कुमार ने 2014 में मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनाया होता, तो आज मेरी इतनी चर्चा नहीं हो रही होती। पूरे भारत में लोग नहीं जानते कि मैं कौन हूं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने महादलित समुदाय के एक बेटे को इतना ऊंचा पद दिया, मुख्यमंत्री बनाया। जाहिर है, जब यह कहानी नीतीश कुमार की है, तो मेरे आंखों में आंसू कैसे न आते?'

सम्राट चौधरी बिहार को आगे ले जाएंगे- मांझी

जीतन राम मांझी ने सम्राट चौधरी को बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दीं और कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 20 सालों तक बिहार पर शासन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर नीतीश कुमार के कार्यकाल में कोई कमी रह गई होगी, तो सम्राट चौधरी अपनी प्रशासनिक सूझबूझ से उन्हें दूर करेंगे और बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

जीतन राम मांझी ने नई सरकार के लिए दी बधाई

इसके अलावा जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर भी नहीं सरकार को बधाई दी। मांझी ने एक्स पर लिखा, 'शपथ सम्राट का, इतिहास रचा जाएगा बिहार के विकास का। सम्राट चौधरी जी को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री तथा विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव जी को उपमुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करने पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।

Updated on:
15 Apr 2026 02:39 pm
Published on:
15 Apr 2026 02:38 pm
Also Read
View All
Khan Sir controversy: क्या खान सर ने धोखे से हड़प ली पूरी कोचिंग? पूर्व साथी निखिल सर ने दर्ज कराई शिकायत, नार्को टेस्ट कराने की उठाई मांग

फिर विवादों में समय रैना का शो: बिहारी-कश्मीरी जोक्स पर भड़के बिहार के शिक्षा मंत्री, बोले- देश तोड़ने वाली बातें बर्दाश्त नहीं

आरक्षण पर NDA में तकरार: चिराग ने मांगा मांझी का इस्तीफा, संतोष सुमन बोले- शुरुआत छोटे भाई करें, हम भी तैयार

चिराग पासवान का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- दलित भेदभाव पर किस मुंह से बोल रहे, दशकों तक मौका कांग्रेस को ही मिला था

प्रशांत किशोर की अफसरों संग तस्वीर पर विवाद, मुख्य सचिव कार्यालय ने दी सफाई- बताया क्या हुआ था 27 अगस्त को