पटना

तेजस्वी का ये कैसा अभिमान? बहन के साथ ऐसा क्यों किया? रोहिणी आचार्य के दर्द पर भड़के जीतन राम मांझी

रोहिणी आचार्य विवाद को लेकर बिहार की राजनीति में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर सवाल उठाए हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा...

2 min read
Nov 17, 2025
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Photo-IANS)

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के घर छोड़ने के बाद से बिहार की सियासत में लालू यादव का परिवार का चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस विषय में एक के बाद एक एनडीए गठबंधन के प्रमुख नेताओं की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच अब केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने इस घटना पर व्यक्तिगत दुःख व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है।

ये भी पढ़ें

‘लालू यादव को परिस्थितियों ने बनाया था CM…’ RJD की हार से भड़के शिवानंद तिवारी ने खोले कई पुराने राज

तेजस्वी पर अभिमान का आरोप

जीतन राम मांझी ने रोहिणी आचार्य और उनकी बहनों के घर छोड़ने की घटना को मानवीय दृष्टिकोण से दुखद बताया। उन्होंने तेजस्वी यादव के आचरण पर गंभीर सवाल उठाए और कहा, "राजनीति अलग होती है लेकिन मानवीय दृष्टिकोण से मुझे यह दुखद लगता है। हमारे यहां जो संयुक्त परिवार होता है, उसमें बहनों को विशेष तरजीह दी जाती है लेकिन तेजस्वी यादव ने किस अभिमान में ऐसा किया, यह जांच का विषय है।"

तेजस्वी ने पहले भाई, फिर बहन को निकलवाया

जीतन राम मांझी ने चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि एक नॉर्मल व्यक्ति इस प्रकार की बात नहीं करता, जैसे वो (तेजस्वी यादव) करते हैं। मांझी ने आगे कहा, "तेजस्वी यादव ने सबसे पहले अपने बड़े भाई को घर से बाहर निकलवाया और अब अपनी बहनों को घर से बाहर निकलवाया। उस बहन को भी निकलवाया, जिसने अपने पिता को अपनी किडनी तक दे दी, उसे कहता है गंदा किडनी दे दिया।"

बिहार की जनता नहीं करेगी बर्दाश्त

मांझी ने जोर देकर कहा कि "बिहार की जनता यह बर्दाश्त नहीं करेगी। व्यक्तिगत रूप से, हम इस घटना से बहुत दुखी हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इसीलिए मैं कहता हूं, आप लोग तेजस्वी यादव की बात पर नहीं जाइए, वो अनाप शनाप बोलते हैं, आप लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के किए कामों पर जाइए।"

शपथ ग्रहण पर भी दिया बयान

इस दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में नई सरकार के गठन और नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण पर भी बयान दिया।

उन्होंने कहा, "20 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह होगा, प्रधानमंत्री भी जाएंगे, हम लोग भी जाएंगे। जितने मंत्री बन रहे हैं उनके नाम सामने आ रहे हैं कि 35-36 होंगे, जिसमें से 16 भाजपा से, 14-15 JDU से, 3 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से और 1-1 हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (से) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से होंगे, इतनी सारी बातें मीडिया में देखी जा रही हैं, हमसे कुछ भी प्रामाणिक नहीं कहा गया है। हम इस जीत के लिए बिहार की जनता का धन्यवाद करते हैं। नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं, दिव्यांगों के लिए किए गए कार्यों के कारण हमें यह सफलता मिली है।"

ये भी पढ़ें

बिहार चुनाव रिजल्ट के बाद फिर चर्चा में नीतीश कुमार के बेटे निशांत, NDA की जीत पर दिया बड़ा बयान

Also Read
View All

अगली खबर