पटना

Unique Wedding: 60 वर्षीय सुग्रीम पर फुल्की का आया दिल, मंदिर में रचाई शादी, गांव बना गवाह

Anokhi Shadi: कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की बाघमारा पंचायत में 60 वर्षीय सुग्रीम पासवान और फुल्की देवी की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों पिछले करीब दो साल से एक-दूसरे से प्रेम करते थे।  पंचायत ने इस मामले में एक अनोखा फैसला लिया।
2 min read
May 14, 2026
Katihar Anokhi Shadi
सुग्रीम पासवान और फुल्की देवी

Anokhi Shadiबिहार के कटिहार जिले में हुई एक अनोखी शादी की पूरे शहर में चर्चा हो रही है। इस घटना के बाद लोग कह रहे हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। यह मामला कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की बाघमारा पंचायत का है, जहां 60 वर्षीय एक बुजुर्ग ने अपने से कम उम्र की प्रेमिका के साथ मंदिर में सात फेरे लिए। इस अनोखी शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

पंचायत में पहुंचा प्रेम का मामला

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुजुर्ग सुग्रीम पासवान (60 वर्ष) और फुल्की देवी पिछले करीब दो साल से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों की जान-पहचान कब प्रेम में बदल गई, यह स्वयं उन्हें भी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, जब उनके रिश्ते की चर्चा गांव में होने लगी, तब उन्हें अपने प्रेम का एहसास हुआ। इसके बाद मामला पंचायत तक पहुंच गया।

गांव में बढ़ते विवाद को देखते हुए पंचायत बुलाई गई, जहां पहले ग्रामीणों और पंचायत सदस्यों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रेमी जोड़ा अपने फैसले पर अडिग रहा।

प्रेमी जोड़े ने मंदिर में की शादी

फुल्की देवी ने पंचायत में स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपनी मर्जी से सुग्रीम के साथ शादी करना चाहती हैं और उन पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह सुग्रीम से प्रेम करती हैं। वहीं, सुग्रीम पासवान ने भी सबके सामने अपने प्रेम का इजहार किया।

इसके बाद पंचायत ने विवाद को समाप्त करने के उद्देश्य से दोनों की गांव के ही एक मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ शादी करवा दी। 60 वर्षीय दूल्हे सुग्रीम ने जैसे ही फुल्की देवी की मांग में सिंदूर भरा, मंदिर परिसर में मौजूद सभी लोगों ने तालियों से इसका स्वागत किया। इस शादी के गवाह बने ग्रामीणों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। फिलहाल यह शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर लोग इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Updated on:
14 May 2026 06:10 pm
Published on:
14 May 2026 06:06 pm