पटना

JNU में ‘मोदी-शाह की कब्र’ वाले नारों पर भड़के तेजप्रताप, बोले -पीएम के लिए इस तरह…

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा कि जेएनयू में छात्र जो प्रदर्शन कर रहे हैं वो नासमझ हैं…प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए…
less than 1 minute read
Jan 06, 2026
Janshakti Janata Dal Chief Tej Pratap Yadav
जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव (Photo-IANS)

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ खड़े दिखे। तेज प्रताप यादव जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में सोमवार की रात पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित नारे पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि “जो प्रदर्शन कर रहे हैं वो नासमझ हैं…प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए…हम चाहते हैं कि छात्र इस तरह की भाषा का प्रयोग ना करें क्योंकि युवा देश का भविष्य हैं…जो कार्रवाई हो रही है उसको सरकार देख रही है…।”

मोदी के खिलाफ लगे नारे

सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज होने के बाद जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) की तरफ से साबरमती हॉस्टल के बाहर सोमवार की रात में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादित नारे लगाए गए। नारेबाजी का 35 सेकेंड का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र ‘मोदी-शाह की कब्र खुदेगी, जेएनयू की धरती पर’ नारे लगाते और गाते दिखे।

कांग्रेस का समर्थन प्राप्त

भाजपा ने आरोप लगाया है कि “जेएनयू में लगाए गए नारों को राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का वैचारिक समर्थन प्राप्त है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से जब से उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज की गई है, कांग्रेस नेता उनके समर्थन में सामने आए हैं। अब ये प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। क्या कांग्रेस पार्टी इन नारों का भी समर्थन करती है?…”

Published on:
06 Jan 2026 10:45 pm