पटना

मोतिहारी में शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को तालिबानी सजा, सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाई, पूरे गांव में घुमाया

बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के बंजरिया थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा प्रेमी और शादीशुदा प्रेमिका को कथित तौर पर घर में पकड़ लिया गया। परिजनों ने दोनों की पिटाई कर उनके सिर के बाल मुंडवाए गए, गले में जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को सुरक्षित हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Jul 02, 2026
secret night visit lover caught rampur
रात में प्रेमिका के घर घुसा प्रेमी... Image Source - Pexels

बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में एक शादीशुदा प्रेमी और शादीशुदा प्रेमिका को परिजनों ने कथित तौर पर घर में एक साथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को कथित रूप से तालिबानी सजा दी गई, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। आरोप है कि परिजनों ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर दोनों के सिर के बाल आंशिक रूप से मुंडवा दिए, गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमाया। इसके बाद उन्हें पंचायत के सरपंच पति महेंद्र यादव के दरवाजे पर ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित थाना पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर में पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका

यह पूरा मामला पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पूर्वी गांव का है। पुलिस के अनुसार, बंजरिया थाना क्षेत्र का एक युवक सोमवार देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने सिसवा पूर्वी गांव पहुंचा। मौका पाकर वह प्रेमिका के घर में दाखिल हो गया। इसी दौरान प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।

आरोप है कि इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की गई और रातभर घर में बंद करके रखा गया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद कथित तौर पर एक नाई को बुलाकर दोनों के सिर के कुछ हिस्सों के बाल मुंडवा दिए गए। फिर उनके गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। पुलिस का कहना है कि इस दौरान दोनों के साथ मारपीट भी की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दोस्ती के बहाने बढ़ीं नजदीकियां

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया युवक और महिला का पति दोनों राजमिस्त्री का काम करते हैं। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जिसके कारण युवक का महिला के घर आना-जाना था। इसी क्रम में युवक और महिला के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे।

बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों को पहले से ही दोनों के संबंधों की जानकारी थी, लेकिन ठोस सबूत नहीं होने के कारण वे कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे थे। सोमवार रात दोनों के कथित तौर पर रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद परिजनों ने उनकी पिटाई की। आरोप है कि इसके बाद दोनों का सिर आंशिक रूप से मुंडवाकर उन्हें पूरे गांव में घुमाया गया।

Updated on:
02 Jul 2026 02:40 pm
Published on:
02 Jul 2026 02:34 pm