2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना कोचिंग विवाद: क्लास पहुंचे रोशन आनंद का छलका दर्द, कहा- मुझे बर्बाद करने के लिए खर्च किए 10 करोड़

Roshan Anand Patna Coaching Dispute: भाई प्रिंस यादव की मौत के बाद रोशन आनंद पहली बार क्लास में छात्रों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उन्हें बर्बाद करने के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए और उनके खिलाफ बड़ी साजिश रची गई।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Jul 02, 2026

patna coaching dispute

रोशन आनंद और खान सर

Patna Coaching dispute: पटना कोचिंग विवाद और अपने भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बाद ज्ञानबिंदु GS एकेडमी के डायरेक्टर रोशन आनंद पहली बार अपने संस्थान में क्लास लेने पहुंचे। इस दौरान रोशन आनंद बेहद भावुक नजर आए। क्लास के दौरान रोशन आनंद ने कहा कि वे व्यक्तिगत तौर पर पूरी तरह टूट चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके संस्थान को खत्म करने के लिए पर्दे के पीछे एक बहुत बड़ी साजिश रची गई, जिसके तहत पानी की तरह पैसा बहाया गया।

मुझे बर्बाद करने के लिए रची गई 10 करोड़ की साजिश

रोशन आनंद ने दावा किया कि उनके खिलाफ रची गई साजिश में भारी भरकम रकम का इस्तेमाल किया गया है। रोशन आनंद ने कहा, "आपको विश्वास नहीं होगा, हमको बर्बाद करने के लिए लगभग 10 करोड़ रुपया खर्चा किया गया। सिर्फ थाना अध्यक्ष को हमको लगता है ₹50 लाख दिया गया। हम यूं ही नहीं बोले हैं कि हम सिस्टम से हार गए। सारा निर्णय हम स्वयं ही लेते थे और हम ही जेल में बंद थे, बाहर कोई निर्णय लेने वाला बचा नहीं था।" उन्होंने आगे कहा कि उनका पैसा पूरी तरह ईमानदारी और खून-पसीने का है, इसलिए वे किसी को दबाने के लिए इस तरह पैसा पानी की तरह नहीं बहा सकते थे।

रोशन आनंद ने शनिवार को सबसे मनहूस दिन बताया

अपने भाई प्रिंस यादव को याद करते हुए रोशन आनंद क्लास में ही भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि समाज सेवा में रहने वाले उनके भाई की मौत सामान्य नहीं है। उन्होंने कहा, "शुक्रवार मेरा सबसे पसंदीदा दिन है, लेकिन शनिवार मेरे लिए सबसे मनहूस दिन है। शनिवार को ही मेरे भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। प्रिंस गरीबों की मदद के लिए हमेशा खड़ा रहता था। कई बच्चों का एडमिशन उसने सिर्फ अपने एक साइन पर मुफ्त में करवाया था। मुझे नहीं लगता कि मेरा भाई अपनी मौत मरा है। कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब मैं दुनिया को दे सकता हूं, लेकिन खुद को नहीं दे पा रहा।"

रोशन आनंद ने आरोप लगाया कि जब 15 तारीख को उन्हें बेल मिल रही थी, तब भी वकीलों की एक पूरी फौज खड़ी करके उनकी जमानत का पुरजोर विरोध करवाया गया था ताकि वे जेल से बाहर न आ सकें।

छात्रों को दी नसीहत

रोशन आनंद ने अपने छात्रों को सीधेपन से बचने की सलाह देते हुए कहा, "यह सतयुग, त्रेता या द्वापर नहीं है, यह कलयुग है, आर्थिक युग है। हमारे साथ जो भी साजिश हुई, वह इसलिए हुई क्योंकि हम सीधे रहे। अगर हमारे अंदर छल, कपट, झूठ और फरेब होता तो हमारे साथ कुछ नहीं होता। इसलिए मैं यही कहूंगा कि इस युग में सरवाइव करना है तो थोड़े षड्यंत्रकारी बनिए, चालाक बनिए। मेरे जैसा सीधा-साधा और सही होकर रहेंगे तो सिर्फ बर्बाद ही होंगे।"

भाई की स्मृति में मुफ्त पुस्तक वितरण

रोशन आनंद ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि वे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। उन्होंने बताया कि आगामी बीपीएससी परीक्षा को देखते हुए पूरे एक साल की करंट अफेयर्स की वार्षिकी किताब बनकर तैयार है, जो अगले सोमवार तक सभी छात्रों को प्रिंस की याद में पूरी तरह मुफ्त दी जाएगी।