पटना

‘नीतीश का राज्य सभा जाना, श्री राम के अयोध्या छोड़ने जैसा…’ समृद्धि यात्रा में भावुक हुईं विधायक; भगवान से कर दी सीएम की तुलना

Samriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा बुधवार को अररिया पहुंची, जहां नरपतगंज के विधायक ने मुख्यमंत्री की तुलना भगवान राम से कर दी, जिससे माहौल काफी भावुक हो गया।
3 min read
• •
Mar 11, 2026
Nitish Kumar Samriddhi Yatra, bihar news, bihar politics
समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार (फोटो-X)

Samriddhi Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समृद्धि यात्रा पर हैं। यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री अररिया पहुंचे, जहां आयोजित कार्यक्रम में कई नेताओं ने उनके कार्यों की जमकर तारीफ की। इस बीच, नरपतगंज से विधायक दिव्यंती देवी का एक भावुक बयान चर्चा का विषय बन गया। एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिव्यंती देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना भगवान श्री राम और श्री कृष्ण से कर दी। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने की संभावनाओं को भगवान राम के अयोध्या छोड़ने जैसा बताया।

दिव्यंती देवी ने क्या कहा?

मंच से जनता को संबोधित करते हुए विधायक दिव्यंती देवी ने कहा कि बिहार के विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम के लिए राज्य हमेशा उनका आभारी रहेगा। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री जी, आपने बिहार को आगे बढ़ाने के लिए जो किया है, उसके लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं। आपने बिहार को एक नई उड़ान दी है।'

अपने संबोधन के दौरान विधायक दिव्यंती देवी ने नीतीश कुमार की तुलना भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण से भी कर दी। विधायक ने कहा कि त्रेता युग में जब भगवान राम अयोध्या छोड़कर गए थे तो अयोध्या के लोगों को बहुत दुख हुआ था। इसी तरह जब द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण गोकुल छोड़कर गए थे, तब भी वहां के लोगों को गहरा दुख हुआ था। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने से बिहार के लोगों को भी कुछ वैसा ही महसूस हो रहा है।

दूसरे मंत्रियों ने भी नीतीश कुमार की तारीफ की

कार्यक्रम में मौजूद मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की इमेज बहुत खराब थी। उन्होंने कहा कि उस समय लोग बिहार को नेगेटिव तरीके से देखते थे, लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य के हालात बदले और आज बिहार का देश और विदेश में सम्मान बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कीं।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनकी लोकप्रियता समय के साथ बढ़ती ही गई है। उन्होंने कहा कि उनकी लोकप्रियता आज भी वैसी ही है जैसी 2005 में थी और यह उनके काम का नतीजा है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी इस कार्यक्रम में कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे भी बिहार का विकास ऐसे ही होता रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहीं नहीं जा रहे हैं और आगे भी उनका मार्गदर्शन राज्य को मिलता रहेगा। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वीरपुर एयरपोर्ट परियोजना के लिए सरकार ने टेंडर जारी कर दिया है।

CM नीतीश कुमार ने क्या कहा?

जनसभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला किया। उनका नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में एजुकेशन, हेल्थ और लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से खराब था। बिहार में कोई डेवलपमेंट नहीं था। नीतीश कुमार ने आगे कहा, 'जब वो (लालू यादव) खुद गड़बड़ किए और जेल जाने की नौबत आई, तो अपनी पत्नी (राबड़ी देवी) को मुख्यमंत्री बना दिया। उन लोगों ने किसी के लिए कुछ नहीं किया, सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचा।' उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार ने बिहार में जंगल राज खत्म करके लॉ का राज कायम किया है।

190 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने अररिया में 190 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर को छावनी में बदल दिया गया था, जिसमें 2,000 से ज़्यादा पुलिसवाले तैनात थे। अररिया के बाद मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव किशनगंज है। समृद्धि यात्रा का तीसरा फेज 10 मार्च को सुपौल और मधेपुरा से शुरू हुआ। यह यात्रा सीमांचल और कोसी इलाके के अलग-अलग ज़िलों से होते हुए 14 मार्च को शेखपुरा में खत्म होगी।

Updated on:
11 Mar 2026 01:01 pm
Published on:
11 Mar 2026 01:00 pm
Also Read
View All
Bihar MLC Election: जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- आज तक हारे नहीं तो अब कैसे हारेंगे

RJD ने मायावती की मांग का किया समर्थन, मंगनी लाल मंडल बोले- बूथ कैप्चरिंग पकड़ी जाती थी, मशीन में चुपके से हो रहा खेल

‘हर जगह पुलिस नहीं हो सकती, एक-दो घटनाओं से बिहार को बदनाम न करें’, चिराग पासवान के बयान पर बोले जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर

Bihar MLC Election: अनुज सिंह विवाद पर प्रशांत किशोर की दो टूक, बोले- संगीन केस वाले को टिकट का सवाल ही नहीं, सबूत है तो सामने लाइए

पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, संदीप सौरव बोले- 13 करोड़ नाम काटे गए, गिरफ्तारी तक लड़ेंगे