पटना

नीतीश कुमार के 20 साल और 20 ‘गेम चेंजर’ फैसले, कैसे साइकिल से लेकर शराबबंदी तक ने बदल दिया बिहार का चेहरा

नीतीश कुमार ने करीब 20 साल तक बिहार का नेतृत्व करते हुए विकास को केंद्र में रखकर मुख्य सड़कों के साथ साथ ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार पर जोर दिया।

2 min read
Mar 05, 2026
CM नीतीश कुमार (ANI)

नीतीश कुमार बिहार के अब तक के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में गिने जाते हैं। उन्हें यह लोकप्रियता उनके उन कामों की वजह से मिली, जिनके जरिए उन्होंने ‘जंगलराज’ के टैग से जूझ रहे बिहार को विकास की पटरी पर दौड़ाया। 2005 में लालू-राबड़ी शासन को सत्ता से हटाने के बाद नीतीश कुमार ने बिहार के आम नागरिकों को केंद्र में रखकर कई अहम फैसले लिए,जिनसे राज्य की छवि पूरे देश में बदलने लगी। नीतीश कुमार ने अपने करीब 20 वर्षों के शासनकाल में अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर दिया। उनके इस नजरिए को आम लोगों का व्यापक समर्थन भी मिला। इसी दौरान नीतीश कुमार ने ऐसे कई फैसले और योजनाएं लागू कीं, जिनकी वजह से वे एक लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित हुए।

ये भी पढ़ें

क्या बिहार में फिर फंसेगा नई सरकार का पेंच? राज्य सभा जाने से पहले नीतीश कुमार ने भाजपा के सामने रखी बड़ी शर्त

नीतीश के 20 'गेम चेंजर' फैसले

योजनालाभ
साइकिल योजना स्कूली छात्राओं के लिए नीतीश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना’ शुरू की
शराबबंदीपूर्ण शराबबंदी नीतीश कुमार का सबसे साहसिक फैसला रहा। इससे ग्रामीण महिलाओं के साथ होने वाले घरेलू हिंसा में कमी आई
क्राइम कंट्रोलअपराध पर नियंत्रण के लिए स्पीडी ट्रायल और सख्त पुलिसिंग
पंचायतों में महिलाओं को 50% आरक्षणमहिला नेतृत्व आगे बढ़ाया
सात निश्चय योजना‘हर घर नल का जल’, ‘पक्की गली-नालियां’ और ‘हर घर बिजली’ से गांव को विकास से जोड़ा
लालटेन युग का अंत नीतीश सरकार ने हर गांव और हर घर तक बिजली पहुंचाई, जिससे अब बिहार में 20-22 घंटे बिजली रहती है।
सड़क, मैट्रो और पुलों का जालबिहार के किसी भी कोने से छह घंटे में पटना पहुंचने के लक्ष्य को लेकर सड़कों और पुलों का निर्माण कराया।
जीविका दीदी‘जीविका’ समूह से करोड़ों महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा
ईबीसी (EBC) और महादलितों का उत्थानपिछड़ों में ‘अति पिछड़ा’ और दलितों में ‘महादलित’ की श्रेणी बनाकर उनको विकास की मुख्यधारा से जोड़ा।
लोक सेवा अधिकार अधिनियमइसके लागू होने पर जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र एक निश्चित समय सीमा के भीतर आम लोगों को मिलने लगे।
कृषि रोड मैपबिहार का ‘कृषि रोड मैप’ तैयार किया, जिससे धान, गेहूं और मक्का के उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई
इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों की स्थापनाहर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज और कई नए मेडिकल कॉलेज खोले
पोशाक और छात्रवृत्ति योजनाबच्चों की स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने के लिए पोशाक योजना और छात्रवृत्ति सीधे बैंक खातों (DBT) में भेजने की शुरुआत
जल-जीवन-हरियाली अभियानपर्यावरण संरक्षण के लिए तालाबों का जीर्णोद्धार और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण
जाति आधारित गणना (2023)देश में पहली बार बिहार में जाति आधारित गणना
स्टूडेंट क्रेडिट कार्डआर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख रुपये तक का लोन
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाएंमदरसों का आधुनिकीकरण और अल्पसंख्यक छात्रावासों का निर्माण
पुराने ऐतिहासिक स्थलों का पुनरुद्धारनालंदा विश्वविद्यालय का पुनरुद्धार, राजगीर में ग्लास ब्रिज का निर्माण
लोक शिकायत निवारण कानूनजनता की शिकायतों की सुनवाई और उनके समाधान के लिए कानूनी ढांचा तैयार किया
10 लाख सरकारी नौकरियों का संकल्प (2025-26)शिक्षकों और पुलिस बल में रिकॉर्ड नियुक्तियां की

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: दिल्ली शिफ्ट होंगे नीतीश? बिहार में बदलेगा पूरा पावर गेम, कौन बनेगा नया ‘सत्ता केंद्र’?

Published on:
05 Mar 2026 10:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर