पटना

नीतीश कुमार ने छोड़ी मुख्यमंत्री की कुर्सी, राजभवन जाकर राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा; जल्द होगा नए ‘सम्राट’ का फैसला

Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी है। नीतीश कुमार ने राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा पत्र सौंप दिया है। 
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2026, 3:17 PM IST
नीतीश कुमार, bihar news, nitish kumar,
नीतीश कुमार

Nitish Kumar Resignation: लगभग दो दशकों तक बिहार की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। दोपहर 3 बजे के बाद नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी एवं विजय चौधरी के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना त्यागपत्र सौंपा। नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही मौजूदा सरकार औपचारिक रूप से भंग हो गई है। अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया चल रही है। इस्तीफा से पहले, पुराने सचिवालय में हुई अंतिम कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्रियों ने नितीश कुमार को भावुक विदाई दी। नीतीश कुमार की पूरी कैबिनेट उन्हें पोर्टिको तक छोड़ने गई, जहां मंत्री अशोक चौधरी की आंखों में आंसू आ गए।

कैबिनेट बैठक में क्या हुआ?

इस्तीफे से पहले मुख्यमंत्री सचिवालय में आज सुबह 11 बजे अंतिम कैबिनेट बैठक हुई, जो लगभग 15 मिनट तक चली। बैठक के दौरान, नीतीश कुमार ने मंत्रियों के साथ राज्य में नई सरकार के गठन पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सभी मंत्रियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कैबिनेट ने भी मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। बैठक का समापन एक ग्रुप फोटो सेशन के साथ हुआ, जिसके बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हो गए। बैठक से बाहर निकल रहे मंत्रियों की आंखें भी नम दिखाई दे रही थीं।

शाम चार बजे NDA की अहम बैठक

अब, सभी की निगाहें तीन बजे होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक और फिर शाम 4 बजे निर्धारित NDA विधानमंडल दल की बैठक पर टिकी हैं। केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में BJP विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा, जिसके नाम पर एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में अंतिम मुहर लगेगी और वही बिहार का अगला मुख्यमंत्री होगा। माना जा रहा है कि इस भूमिका के लिए सम्राट चौधरी का चयन लगभग तय हो चुका है।

कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण

सूत्रों के अनुसार, नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल (बुधवार) सुबह 11:00 बजे लोक भवन में आयोजित किया जाएगा। इस नई सरकार के लिए 24 मंत्रियों का एक संतुलित फॉर्मूला तैयार किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री सहित भाजपा के 11 मंत्री, जदयू का उपमुख्यमंत्री सहित 9 मंत्री, लोजपा (रामविलास) से दो मंत्री और हम (HAM) व आरएलएम (RLM) से 1-1 मंत्री होने की संभावना है।

Also Read
View All
आनंद मोहन सरेंडर से पहले भरेंगे हुंकार, CM सम्राट के क्षेत्र से शुरू करेंगे यात्रा, बोले- पूरे देश को बताऊंगा मैं निर्दोष हूं

जेल जाने से पहले पटना में राजपूत नेताओं के साथ आनंद मोहन की बड़ी बैठक, महाजूटान पर जेडीयू की आई प्रतिक्रिया

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

राजभवन के सवालों के बाद प्रोफेसर पद से मंत्री अशोक चौधरी का इस्तीफा, तेजस्वी बोले- लगता है अपनी गलती मान ली

अनंत सिंह की नकल उतारते हुए मीसा भारती ने कसा तंज, बोलीं- पहले JDU में थे, अब पता नहीं किस दल में जाएंगे, वीडियो वायरल