बिहार के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान ने गुरुवार को नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित 26 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली।
बिहार नीतीश कुमार गुरुवार को 10वीं मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में नीतीश कुमार के साथ 26 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी शपथ ग्रहण किया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मंत्रिमंडल में बीजेपी के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। नीतीश मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से 14, जदयू कोटे से 8, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) कोटे से 2, जीतन राम मांझी की पार्टी से उनके बेटे डॉ. संतोष सुमन और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो से भी उनका बेटा दीपक प्रकाश मंत्री बने हैं।
| बीजेपी | जदयू | लोजपा (आर) |
| सम्राट चौधरी | बिजेंद्र प्रसाद यादव | संजय पासवान |
| विजय कुमार सिन्हा | विजय कुमार चौधरी | संजय सिंह |
| प्रमोद कुमार | अशोक चौधरी | |
| रामकृपाल यादव | श्रवण कुमार | |
| मंगल पांडेय | सुनील कुमार | |
| दिलीप जायसवाल | लेसी सिंह | |
| नितीन नवीन | मदन सहनी | |
| संजय सिंह टाइगर | मोहम्मद जामा खान | |
| अरूण शंकर प्रसाद | ||
| सुरेंद्र मेहता | ||
| नारायण प्रसाद | ||
| रमा निषाद | ||
| लखेंद्र कुमार रौशन | ||
| श्रेयसी सिंह |
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 243 में से 202 सीटें जीतकर एकतरफा जीत हासिल की है। इसमें बीजेपी के 89, जदयू के 85, लोजपा (रामविलास) के 19, हम के 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमा) के 4 विधायक शामिल हैं। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री सहित राजग के कई शीर्ष नेता भाग ले रहे हैं। वे अब पटना पहुँच रहे हैं।