पटना

पारिवारिक दुश्मनी के चलते फावड़े से पांच को काट डाला,महिला समेत तीन मरे

पुलिस मामले की जांच कर रही है...
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2018, 4:04 PM IST
file photo
file photo

(पटना/रोहतास): राज्य के विभिन्न इलाकों से सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से यह साफ होता दिखाई दे रहा है कि प्रदेश में बिना ड़र के रहना असंभव हो गया है। रोज रोज सामने आ रही हत्या की वारदातों से लोग डरे हुए है। एक और भयावह हत्या का मामला रोहतास से सामने आया है जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यहां पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला करके तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। मृतकों में महिला और बच्चे शामिल है जबकि इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


विक्षिप्त था युवक

एक विक्षिप्त युवक ने धारदार फावड़े से पांच लोगों को काट डाला। हमले में एक महिला और दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गयी। जबकि एक महिला और एक बच्ची गंभीर हालत में है। एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह घटना को युवक सुनील कुमार यादव ने अंजाम दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कुल तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं। घटना के पीछे पारिवारिक दुश्मनी बताई जा रही है।


छानबीन में जुटी पुलिस

मृतकों में40वर्षीय लालसा देवी, छोटू कुमार तीन वर्ष और गोलू कुमार चार वर्ष शामिल हैं। घटना तिलौथू थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की है। गंभीर रूप से जख्मी आरती देवी 30वर्ष और पांच साल की आरती कुमारी को सासाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Published on: