घटना दाड़लाघाट स्थित सोलन की है। जानकारी के मुताबिक, घर के सभी लोग बाहर गए थे। उसी वक्त मौका पाकर नाबालिग लड़की ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। घर के लोग जब वापस आए तो बेटी को फंदे से लटकता देख दंग रह गए। इसी बीच आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्ची की डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने घर में छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिली, जिसमें चौंकाने वाली बातें लिखी थी। बच्ची ने लिखा, 'मेरी मम्मी-पापा मुझसे नाराज रहते हैं और बात नहीं करते'। मैंने उन्हें मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानें। इसलिए, मैं सुसाइड कर रही हूं। इस नोट को पढ़ने के बाद सब सकते में आ गए।