25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / बिहार: CM नीतीश की बैठकों में अब अधिकारी साथ नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल, सरकार ने जारी किया आदेश

बिहार: CM नीतीश की बैठकों में अब अधिकारी साथ नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल, सरकार ने जारी किया आदेश

अब कोई भी अधिकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अहम बैठकों में अपना मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 5 Oct 2018, 9:12 PM IST

बिहार: CM नीतीश की बैठकों में अधिकारी साथ नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल, सरकार ने जारी किया आदेश

बिहार: CM नीतीश की बैठकों में अधिकारी साथ नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल, सरकार ने जारी किया आदेश

पटना। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। अब कोई भी अधिकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अहम बैठकों में अपना मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेंगे। इस बाबत बिहार सरकार ने गुरुवार को फरमान जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन में निर्देश दिया गया है कि ऐसी कोई भी बैठक जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, किसी भी विभाग का मंत्री, मुख्य सचिव या विकास आयुक्त करते हैं, तो ऐसी बैठकों में अधिकारियों के मोबाइल फोन लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।

बिहार: तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को बताया खूंखार अपराधियों का सरगना तो JDU ने RJD को दिखाया आईना

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि ऐसा माना जा रहा है कि यह निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर ही जारी किया गया हैष क्योंकि बीते कई दिनों के दौरान उन्होंने इस बात को नोटिस किया है कि उच्च स्तरीय बैठकों में अधिकारी अपना ज्यादा समय फोन पर ही व्यस्त रहते हैं। साथ ही यह भी पाया कि बैठक के दौरान अधिकारियों के मोबाइल बार-बार बजते रहते हैं जिससे बैठक में व्यवधान उत्पन्न होता है। सबसे ताजा मामला अभी बीते गुरुवार का ही है। जब 15वें वित्त आयोग की बैठक में अध्यक्ष एन के सिंह समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। इस दौरान बैठक में बिहार को विशेष केंद्रीय सहायता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हो रही थी लेकिन इस बीच कई अधिकारियों के मोबाइल बार-बार बजते रहे और वे फोन पर ही बातचीत में व्यस्त दिखे। अधिकारियों के इस हरकत से सीएम नीतीश नाराज हो गए। इसके बाद शाम को ही सरकार के प्रधान सचिव आमिर सुभानी की तरफ से एक सरकारी आदेश जारी किया गया जिसमें कहा गया कि आज के बाद से ऐसी कोई भी बैठक जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री, विभाग के मंत्री, मुख्य सचिव या विकास आयुक्त करेंगे, ऐसी बैठकों में अधिकारियों के मोबाइल फोन लेकर जाने पर पाबंदी रहेगी। बता दें कि यह पत्र सभी विभाग के प्रधान सचिव और सचिव, विकास आयुक्त और पुलिस महानिदेशक को भेजा गया है।