25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / बिहार: तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को बताया खूंखार अपराधियों का सरगना तो JDU ने RJD को दिखाया आईना

बिहार: तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को बताया खूंखार अपराधियों का सरगना तो JDU ने RJD को दिखाया आईना

पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुंगेर में मिले एके-47 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशना साधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 5 Oct 2018, 6:10 PM IST

बिहार: तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को बताया खूंखार अपराधियों का सरगना तो JDU ने RJD को दिखाया आईना

बिहार: तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को बताया खूंखार अपराधियों का सरगना तो JDU ने RJD को दिखाया आईना

पटना। बिहार की सियासत में एक बार फिर से पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुंगेर में मिले एके-47 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशना साधा। इधर नीतीश की पार्टी जद (यू) ने भी तेजस्वी पर पलटवार करते हुए आइना दिखाया है। बता दें कि बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, "1947 से एके-47 तक। 1947 में भारत को आजादी मिली और आज बिहार में स्वतंत्र रूप से एके-47 का उपयोग करने की आजादी है।"

इससे पहले गुरुवार को भी एक ट्वीट में जद (यू) के विधायकों पर एके-47 रखने का आरोप लगाते हुए कहा था, "खूंखार अपराधियों की पार्टी के सरगना हैं नीतीश कुमार। विगत दो महीने में इनके दो विधान पार्षद और विधायक विपक्षी नेताओं के हत्याकांड में शामिल है। एक विधायक एके-47 का धंधा करता है। इनके नेता दुष्कर्म, हत्या और शराब तस्करी में संलिप्त हैं। फंसने पर नैतिक कुमार इन्हें बचा देते हैं।" इधर तेजस्वी की ओर से ट्विटर के माध्यम से सरकार पर आरोप लगाए जाने के बाद जदयू ने भी पलटवार करने में देर नहीं की।

जदयू ने तेजस्वी पर किया पटलवार

आपको बता दें कि जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने ट्वीट कर तंज कसते हुए तेजस्वी को आइना दिखाया। उन्होंने लिखा, "कभी अपने घर और पार्टी में भी ताकझांक कर लीजिए। घर में देह व्यापार के आरोपी को अपना निजी सहायक बनाकर रखा है। दुष्कर्म के आरोपी विधायक राजबल्लभ पार्टी में हैं। पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जेल में हैं और नैतिकता का पाठ दूसरों को पढ़ा रहे हैं?" इसके अलावा जदयू प्रवक्ता ने नवादा में पटवन को लेकर दो लोगों की हत्या में राजद कार्यकर्ताओं के शमिल होने का आरोप लगाते हुए कहा, "बिहिया, गया और जहानाबाद के बाद खबर है कि नवादा में आपके ही बिगड़ैल समर्थकों ने यह कृत्य किया है। अपने समर्थकों पर लगाम लगाइए, वरना बहुत देर हो जाएगी।" उन्होंने आगे कहा कि बिहार में कानून का राज है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कर दोषियों को तो सजा दिलाएगी, लेकिन आप भी तो कुछ कीजिए। गौरतलब है कि तेजस्वी ने नवादा में हुई महिला सहित दो लोगों की हत्या को लेकर सरकार को घेरा था