पटना

Video: किसी को भी कभी भी गिरफ्तार कर सकती है पुलिस…, पप्पू यादव अरेस्ट के बाद ड्रामे पर SP का बड़ा बयान

Pappu Yadav News SP ने कहा, “पुलिस किसी भी व्यक्ति को किसी भी समय गिरफ्तार करने जा सकती है। अगर किसी के नाम पर वारंट या अटैचमेंट है, तो किसी भी समय गिरफ्तारी की जा सकती है।

2 min read
Feb 07, 2026
फोटो- AI

Pappu Yadav News पटना पुलिस ने 1995 के एक जालसाजी मामले में हाई वोल्टेज ड्रामा और विरोध के बाद पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को गिरफ्तार कर ली। पप्पू यादव को कोर्ट की सुनवाई प्रक्रिया में बार-बार अनुपस्थित रहने पर जारी किए गए संपत्ति कुर्की वारंट के बाद शुक्रवार को समर्थकों के भारी विरोध के बाद उनको पटना स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। पप्पू यादव को गिरफ्तार करने के लिए आस पास के पांच थानों के साथ साथ 50 से अधिक लाठी वाले भी पुलिसकर्मी पहुंचे थे। पटना पुलिस ने उनके मंदिरी स्थित आवास क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया था। इससे पहले सादे लिबास में पप्पू यादव के पास पहुंचे दीपक नामक एक पुलिस अधिकारी ने सांसद को बताया कि वे कोर्ट के वारंट के आदेश पर उनको गिरफ्तार करने आए हैं। लेकिन, पुलिस की ओर से वारंट नहीं दिखाने के बाद बवाल बढ़ने पर पुलिस बल की संख्या भी बढ़ती गई। हंगामा बढ़ने पर एसपी को स्वंय पप्पू यादव को गिरफ्तार करने उनके आवास आना पड़ा।

ये भी पढ़ें

Video: ‘चींटी भी नहीं पकड़ पाते…’ सांसद का सम्राट चौधरी पर तीखा वार के बाद पहुंची पुलिस, पप्पू यादव गिरफ्तार

मुझे मारने की साजिश

पूर्णिया सांसद ने आरोप लगाया कि दीपक नाम का एक इंस्पेक्टर सिविल ड्रेस में कमर में रिवॉल्वर लगाकर मुझे गिरफ्तार करने के लिए आए। मैंने उनसे वारंट मांगा तो उन्होंने नहीं दिखाया। पप्पू यादन ने कहा कि इसके बाद मैं उनके साथ जाने से इंकार कर दिया। लेकिन, पुलिस मुझे जबरन गिरफ्तार कर ले जाना चाहती थी। यादव ने कहा, "यह मुझे मारने की साजिश है, मैं रात में कहीं नहीं जाऊंगा। कोर्ट ने मुझे शनिवार को बुलाया था। लोकसभा सत्र खत्म हो गया था और मैं पटना आ गया था। मैं कोर्ट का सम्मान करता हूं और शनिवार को सुबह 11 बजे कोर्ट में पेश होऊंगा।" लेकिन, पुलिस पप्पू यादव को अपने साथ ले जाने पर अड़ी हुई थी। इसके बाद हुए हंगामे में, बड़ी संख्या में समर्थक उनके आवास के बाहर जमा हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस के साथ भी कहा-सुनी हुई क्योंकि वे पुलिस से वारंट दिखाने की मांग कर रहे थे।

पुलिस किसी को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है

सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के अनुसार, पप्पू यादव को गर्दनीबाग पुलिस स्टेशन में पुलिस हिरासत में रखा जाएगा और उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस कोर्ट के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी। SP ने कहा, “पुलिस किसी भी व्यक्ति को किसी भी समय गिरफ्तार करने जा सकती है। अगर किसी के नाम पर वारंट या अटैचमेंट है, तो किसी भी समय गिरफ्तारी की जा सकती है। बस थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।” पप्पू यादव की हत्या की साजिश के आरोप पर SP सिंह ने कहा, “हम बस अपना काम कर रहे हैं। कानून के हिसाब से काम किया गया है, कानून का पूरी तरह से पालन किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

क्या है पूरा मामला

पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। MP-MLA कोर्ट ने एक मकान मालिक को धोखे से किराए पर लेने और धमकी देने के मामले में निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव समेत तीन आरोपियों के खिलाफ अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया था। इससे पहले, तीनों आरोपियों की मौजूदगी के लिए गिरफ्तारी वारंट और विज्ञापन जारी किए गए थे। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई आज होनी है

ये भी पढ़ें

पटना गर्ल्स हॉस्टल केस: “नाम बताइए, मंत्री या मंत्री का बेटा हुआ तो 24 घंटे में जेल भेजूंगा” सम्राट चौधरी ने राबड़ी देवी को दी खुली चुनौती

Updated on:
07 Feb 2026 10:23 am
Published on:
07 Feb 2026 09:48 am
Also Read
View All

अगली खबर