पटना

पटना में रिश्तों का खून: दिनदहाड़े भांजे ने मामा पर 23 सेकेंड में किए 10 वार, वारदात कैमरे में कैद…

पटना सिटी में एक भांजे ने अपने मामा को 26 सेकेंड में 10 बार चाकू से वार कर के उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने भांजे को गिरफ्तार कर ली है।

2 min read
Feb 12, 2026
पटना में रिश्तों का खून। फोटो-सीसीटीवी फुटेज

पटना में गुरुवार को 26 साल के भांजे ने अपने 62 साल के मामा की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से शेयर किए गए सीसीटीवी फुटेज में भांजा अपने मामा के गर्दन पर पीछे से वार करते दिख रहा है। हमले में मामा के गिरने पर भांजे ने मामा पर 23 सेकेंड में 10 दफा चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना के वक्त भी कई लोग आसपास के कई लोग भी वहां से गुजरते दिख रहे हैं। लेकिन, किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। हमले के बाद युवक अपना बाल ठीक कर आराम से वहां से निकल जाता है। मृतक मामा की पहचान मोहम्मद रईस (62) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी का नाम अयाज है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। रईस टेलर था। अयाज बेरोजगार था।

ये भी पढ़ें

पटना शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड: नीट छात्रा मौत मामले में CBI की एंट्री, दर्ज हुई FIR; दिल्ली पहुंचीं अहम फाइलें

 23 सेकेंड में किए 10 वार

पुलिस ने घटना में यूज किए गए चाकू को बरामद कर लिया है। मृतक को लेकर कहा जा रहा है कि मोहम्मद रईस अपने घर से खाना खाकर काम पर जाने के लिए निकले थे। इधर, पहले से घात लगाए उसके भांजे ने मोहम्मद अयाज ने पहले उनपर पीछे से आकर अचानक से हमला कर दिया। जिससे वो गिर पड़े। फिर उसने मोहम्मद अयाज पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की बेटी शबनम खातून की ओर से अपने फुफेरे भाई मोहम्मद अयाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

पत्नी को परेशान करते थे

इस घटना को लेकर पटना सिटी डीएसपी 2 डॉक्टर गौरव कुमार ने कहा कि यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में अयाज ने बताया कि ‘मेरी पत्नी को मामा के परिवार के लोग परेशान करते थे।, इससे परेशान होकर मैंने उन्हें मार दिया।’

ये भी पढ़ें

‘एक बार फैसला सुना दिया, तो उसे बदल नहीं सकते’ पटना हाई कोर्ट ने मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CWC कस्टडी का आदेश रद्द

Updated on:
12 Feb 2026 08:30 pm
Published on:
12 Feb 2026 07:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर