पटना

पटना गर्ल्स हॉस्टल कांड: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को बड़ा झटका, अदालत ने जमानत याचिका किया खारिज

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने गुरूवार को हॉस्टल के मकान मालिक मनीष रंजन की जमानत खारिज कर दी।

2 min read
Jan 23, 2026
शंभू गर्ल्स हॉस्टल और मनीष रंजन। फोटो- सोशल साइट फेसबुक

पटना शंभू हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को कोर्ट से गुरूवार को कड़ा झटका लगा। पटना सिविल कोर्ट की प्रथम श्रेणी की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कुमारी प्रिंकी प्रियंका ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की पहले दलीलें सुनने के बाद हॉस्टल मालिक मनीष कुमार रंजन की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। जमानत अर्जी खारिज( Bail Reject) होने के बाद अभी कुछ और दिन मनीष रंजन को जेल में ही रहना पड़ेगा। चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में ही रहने वाली एक छात्रा के साथकथित हैवानित के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अदालत ने इस मामले में गुरूवार को सख्‍त रूख अख्तियार करते हुए गर्ल्स हॉस्टल के मकान मालिक मनीष रंजन की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।

ये भी पढ़ें

शंभू हॉस्टल का ‘बंगाल कनेक्शन’ : वकील का दावा – हॉस्टल में 50% लड़कियां बंगाल की, रसूखदारों को होती थी सप्लाई

एक मात्र गिरफ्तारी है

चित्रगुप्त नगर थाने में मृतका के पिता की ओर से 9 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने इसी प्राथमिकी को आधार बनाकर मनीष कुमार रंजन को 15 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़िता के पिता की ओर से चित्रगुप्त थाना में दर्ज की गई रिपोर्ट में कहा गया था कि बेटी के शरीर पर चोट के निशान हैं। पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का भी आशंका जताया था। बता दें कि छात्रा के हॉस्टल में बेहोश होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पोस्‍टमॉटम में छात्रा के निजी अंगों पर चोट की रिपोर्ट है। इस मामले के उजागर होने के करीब 10 दिनों के बाद पुलिस ने नीट छात्रा की मौत के मामले में मनीष रंजन को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अभी तक एक मात्र यही गिरफ्तारी हुई है। मनीष रंजन अपनी गिरफ्तारी से पहले दावा किया था कि हम घटना के वक्त पटना से बाहर थे।

 कौन है मनीष रंजन

शंभू गर्ल्स हॉस्टल बिल्डिंग का मालिक मनीष चंद्रवंशी उर्फ मनीष रंजन एक प्राइवेट अस्पताल में कुछ वर्ष पहले तक 15 हजार की नौकरी किया करता था। लेकिन, पिछले पांच वर्षो में मनीष पटना और जहानाबाद में करोड़ों की प्रॉपर्टी का मालिक बन गया। यह अकूत संपत्ति कैसे बना? इसको लेकर कई सवाल किए जा रहे हैं। सीनियर वकील कौशलेंद्र नारायण ने मनीष रंजन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 05 साल में वो अकूत संपत्ति का मालिक कैसे बना? इसकी जांच हुई तो सब कुछ पता चल जायेगा।

विवादों से पुराना नाता रहा है

मनीष अपने परिवार के साथ गर्ल्स हॉस्टल में ही रहा करता था। विवादों से उसका पुराना रिश्ता रहा है। हर्ष फायरिंग का उसके ऊपर एक मामला भी दर्ज है। पुलिस को जांच में उसके पास से 2 एपिक नंबर भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि वो मुखिया का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। इसके साथ ही उसपर विवादित जमीन पर पटना में गर्ल्स हॉस्टल की बिल्डिंग बनाने का आरोप है।

ये भी पढ़ें

पटना गर्ल्स हॉस्टल: कौन है मनीष रंजन? नीट छात्रा की मौत के बाद भी पुलिस ने क्यों दी 3 दिन की मोहलत?

Published on:
23 Jan 2026 12:43 am
Also Read
View All

अगली खबर