
Patna Crime News: मनेर में बच्ची के साथ रेप के बाद हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरी कहानी मनेर में बच्ची की हत्या के बाद शव को पेड़ से लटका दिया था। हत्या से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। पटना पुलिस ने गुरूवार को इस मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी भोला राय को गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जनाकारी पटना के नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) भानु प्रताप सिंह ने दी।उन्होंने कहा कि आरोपी बच्ची को अमरूद देने के बहाने अपने साथ लेकर गया था फिर उसके दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दिया था। दोनों एक दूसरे को काफी दिनों से जानते थे। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार बच्ची के साथ पहले भी भोला राय पहले भी छोड़खानी किया जाता था।
पटना से सटे मनेर में दो दिनों से लापता 10 वर्षीय बच्ची का बुधवार को सुनसान बगीचे में पेड़ से लटका शव मिला था। इस घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए थे। सड़क जाम कर दिया था। सड़क जाम कर रहे लोग पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि बच्ची 26 अगस्त से गायब थी। परिजन बार बार इसकी थाने में शिकायत कर रहे थे। लेकिन, पुलिस मामले की जांच चल रही है कहती रही। पुलिस सक्रिय होती तो यह घटना नहीं होती।
बच्ची मनेर के एक गांव की रहने वाली थी, जो कि पिछले 26 अगस्त से गायब थी। बच्ची के परिजनों का कहना है कि लड़की 26 अगस्त को बगीचे में लकड़ी लाने गई थी। उसके बाद वो वापस नहीं लौटी। जब परिजन थाने में सूचना देने गए तो थाना वाले पहले तो डांटकर भगा दिया। बार बार जाने पर कहा पता कर रहे हैं। पता चलेगा तो बता देंगे। गुरुवार की सुबह मछुआरे मछली मारने आए तो उनकी नजर पेड़ पर पड़ी तो वे गंद रह गए। पेड़ पर बच्ची लटकी हुई थी। तत्काल इसकी सूचना उन लोगों ने आस पास के लोगों को भी दी। तब फिर पूरा मामला सामने आया।