पटना

क्या तेजस्वी यादव ही होंगे महागठबंधन के सीएम फेस? BJP, JDU, RJD और कांग्रेस ने जानें क्या कहा

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस होंगे? बिहार की राजनीतिक गलियारों में यही सवाल हर तरफ घूम रहा है। लेकिन सही जवाब किसी के पास नहीं, हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि आज इस पर सबकुछ साफ हो जाएगा। लेकिन उससे पहले बिहार के नेताओं ने इस पर क्या कहा, जानिए...
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2025, 12:21 PM IST
tejashwi yadav
RJD नेता तेजस्वी यादव (Photo-ANI)

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के करीब आने के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा उभर रही है कि राजद नेता तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर सामने आ सकते हैं। इस खबर के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि गुरुवार को पटना के होटल मौर्या में महागठबंधन की होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान किया जा सकता है।

एनडीए नेताओं ने साधा निशाना

एनडीए ने तेजस्वी यादव के सीएम चेहरा बनने की खबर पर करारा तंज कसा है। JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "महागठबंधन की स्थिति में सुधार नहीं होगा, चाहे वे कितनी भी कोशिश कर लें। एनडीए का विजय रथ बहुत आगे बढ़ चुका है और महागठबंधन कहीं नजर नहीं आ रहा है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने या न बने, महागठबंधन चुनाव हार जाएगा।"

वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "बिहार की जनता राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर कड़ी नज़र रख रही है। महागठबंधन में अंदरूनी कलह है। वे जनता को चाहे जितना भी समझाने की कोशिश करें कि वे एकजुट हैं, लेकिन जनता समझ चुकी है कि जो पार्टी सीटों का बंटवारा नहीं कर सकती, वह सरकार नहीं चला पाएगी।" जायसवाल ने यह भी जोड़ा कि जब तेजस्वी यादव दिल्ली में राहुल गांधी से मिले, उस दौरान कांग्रेस ने जिस तरह का व्यवहार दिखाया, उससे राजद और कांग्रेस की दोस्ती कभी भी पूरी तरह स्थिर नहीं हो सकती।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "आज इन लोगों की पहली प्रेस वार्ता हो रही है जिसमें ये शायद बताएंगे कि इन्होंने चीजों को सुधारने का प्रयास किया है। लेकिन महागठबंधन के घटक दलों ने अपनी महत्वाकांक्षाओं के चलते अपने गठबंधन को ही तिलांजलि देने का काम किया। आज की प्रेस वार्ता में ही देख लीजिए सिर्फ एक ही नेता का चेहरा दिखाई दे रहा है। ये गठबंधन धर्म की मर्यादा का पालन करना नहीं है।"

महागठबंधन का रुख

महागठबंधन के भीतर इसे लेकर चर्चा तेज है। राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "बिहार में तेजस्वी ही तेजस्वी हैं। जनता जानती है कि वह 243 सीटों पर तेजस्वी यादव के वादों और संकल्पों पर वोट करेगी। तेजस्वी यादव को जनता पहले ही अपना मुख्यमंत्री मान चुकी है। औपचारिकताएं जल्द पूरी कर ली जाएंगी।"

वहीं, कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "थोड़ा इंतज़ार कीजिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सब स्पष्ट हो जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के एसआईआर तैयारियों पर बैठक चल रही है और चुनाव की प्रक्रिया के दौरान सभी दलों के साथ समन्वय जरूरी है।" कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी इस सवाल के जवाब में थोड़ा इंतजार करने को कहा है।

Also Read
View All
शादियों के सीजन के बीच पटना में 2 बड़े होटलों का किचन सील, नकली पनीर मिलने पर हुई कार्रवाई

मुस्लिम शादियों में पर्दे को लेकर AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान का विवादित बयान, दुल्हनों की तुलना तवायफ से करने पर JDU ने किया पटलवार

अनंत सिंह की बेटी की हल्दी में डांसर पर नोटों की बारिश, लेकिन कलाकार ने लेने से किया इनकार, वीडियो वायरल

‘जनता दल यूनाइटेड’ अब ‘जनता दल डिवाइडेड’ बन गया है, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के शाशनकाल को लेकर उठाये सवाल

क्या बारिश से फीकी पड़ेगी अनंत सिंह की बेटी की शादी की रौनक? छोटे सरकार बोले- घुड़दौड़ और महाभोज सब होगा, इंग्लैंड हो या बिहार सबको न्योता है