पटना

Pind Daan in Gaya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गया जी पहुंचीं, विष्णुपद मंदिर में पितरों की आत्मा को मोक्ष प्राप्ति के लिए करेंगी पिंडदान

Pind Daan in Gaya राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू अपने पितरों की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान करने आज गया जी पहुंची। शुक्रवार को प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ गयाजी में पितरों के निमित्त पिंडदान का कर्मकांड किया था।

2 min read
Sep 20, 2025
गया जी पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। फोटो- आईपीआरडी

Pind Daan in Gaya: राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू शनिवार को अपने पितरों की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान करने गया जी पहुंची। गया एयरपोर्ट पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उनकी आगवानी की। गया एयरपोर्ट से वे सीधे विष्णुपद मंदिर पहुंचीं। राष्ट्रपति पितृपक्ष में अपने पितरों की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति के लिए यहां पर पिंडदान करने के बाद दोपहर 12 बजे दिल्ली लौट जायेंगी। इससे पहले शुक्रवार को रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गया जी पहुंचकर पिंडदान किया। उनके साथ पुत्र अनंत अंबानी भी आए थे।

ये भी पढ़ें

Bhagalpur News: दर्द से परेशान केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर को एंबुलेंस के लिए एक घंटा करना पड़ा इंतजार

पुलिस-प्रशासन अलर्ट

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर गया में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन के सीनियर अधिकारी अपनी पैना नजर रखे हुए हैं। गया एयरपोर्ट से विष्णुपद मंदिर तक सुरक्षा घेरे को और मजबूत करने के लिए शुक्रवार को अधिकारियों ने मॉक ड्रिल भी किया था।

मुकेश अंबानी ने किया पिंड दान

प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ शुक्रवार को गयाजी में अपने पितरों के निमित्त पिंडदान का कर्मकांड किया था। इसी साल जनवरी महीने में उनके छोटे भाई अनिल अंबानी भी गयाजी में अपने पितरों के निमित्त पिंडदान का कर्मकांड किया था। 8 महीने बाद मुकेश अंबानी भी गयाजी में एक बार फिर से पितरों के निमित्त पिंडदान का कर्मकांड किया।

अपने छोटे बेटे के साथ पहुंचे गयाजी

मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ विशेष विमान से गया पहुंचे थे। गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे वे विष्णुपद मंदिर पहुंचे थे। उनके आगमन को लेकर विष्णुपद मंदिर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उनको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग विष्णुपद मंदिर के पास खड़े थे। मुकेश अंबानी सभी लोगों का अभिवादन किया और फिर विष्णुपद मंदिर में चले गए।

एक से डेढ घंटे तक मंदिर परिसर में रूके मुकेश अंबानी

विष्णु पद मंदिर में मुकेश अंबानी को विशेष सुरक्षा घेरे में लेकर प्रवेश कराया गया। इसके बाद फिर उन्होंने वहां पर पिंडदान और कर्मकांड किया। जानकारी के अनुसार करीब एक से डेढ घंटे तक मंदिर परिसर में रूककर उन्होंने पिंडदान का कर्मकांड किया। फिर देर शाम विशेष विमान से मुंबई के लिए रवाना हो गए।

तीन वेदियों पर पिंडदान का कर्मकांड किया

मुकेश अंबानी तीन वेदियों पर पिंडदान का कर्मकांड भी किया। बताया जाता है कि फल्गु, विष्णुपद मंदिर और अक्षयवट में पिंडदान का कर्मकांड पूरा करने के बाद वे मुंबई लौट गए। विष्णुपद मंदिर गर्भगृह में जाकर भगवान विष्णु के साक्षात अलौकिक चरण चिन्ह का भी दर्शन किया।

ये भी पढ़ें

प्रशांत किशोर ने मंगल पांडेय से पूछा कहां से आए दो करोड़?, सम्राट चौधरी पर लगाया हत्या के गंभीर आरोप

Updated on:
20 Sept 2025 10:47 am
Published on:
20 Sept 2025 10:45 am
Also Read
View All

अगली खबर