पटना

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप, तेजस्वी से जुड़े सवाल को पढ़िए क्यों टाल गए?

राहुल गांधी की यात्रा अररिया पहुंच गई है। रविवार की सुबह राहुल गांधी पुर्णिया से अपनी यात्रा पर निकले थे। राहुल गांधी अररिया पर पत्रकारों द्वार तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के सवाल को पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
2 min read
Aug 24, 2025
Feature image
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Photo-IANS)

voter adhikar yatra राहुल गांधी अररिया में पत्रकारों से बात करते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया। लेकिन उन्होंने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री कैंडिडेट घोषित करने के सवाल पर चुप्पी साध ली। राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा को सफल बताते हुए कहा कि यह यात्रा काफी सफल है। यात्रा में शमिल होने के लिए हम लोगों को बुला नहीं रहे हैं बल्कि वो खुद इसमें शामिल हो रहे हैं।

बिहार में हमें अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है

यह साफ है कि हमने जो वोट चोरी की बात कही थी उसपर बिहार में मुहर लग गई है। लोग हमरी बात से सहमत हैं। यही कारण है कि बिहार के करोड़ों लोगों का हमें ऐसा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आय़ोग का काम सही वोटर लिस्ट देने का है। यह काम उन्होंने हरियाणा, कर्नाटक औऱ महाराष्ट्र में नहीं किया। हमारा पूरा दबाव चुनाव आयोग के व्यवहार को बदलने के लिए है, हम छोड़ेंगे नहीं। हम बिहार में वोट की चोरी नहीं होने देंगे।

तेजस्वी से जुड़े सवाल को टाल गए राहुल

अररिया में तेजस्वी यादव को महागठबंधन को नहीं अपना मुख्यमंत्री कैंडिडेट घोषित कर रहा है? पत्रकारों द्वारा पूछे गए इस सवाल पर राहुल गांधी ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन में अच्छा ताल मेल है। हम एक साथ मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

तेजस्वी ने कहा गोदी आयोग

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 'चुनाव आयोग अब चुनाव आयोग नहीं रह गया। यह अब 'गोदी आयोग' बन गया है। चुनाव आयोग अब भारतीय जनता पार्टी के एक अंग के रूप में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है और राहुल गांधी प्रजातंत्र को बचाने के लिए, संविधान को बचाने के लिए, लोगों के वोट के अधिकार को बचाने के लिए यात्रा कर रहे हैं। एक चीज साफ है कि यह यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर की जा रही है। चुनाव आयोग की विश्वसनीयता खत्म हो गई है।

राहुल गांधी की यात्रा में चुक

राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा पूर्णिया से अररिया तक बाइक से ही पूरी की। राहुल गांधी के अररिया पहुंचने पर सुरक्षा में चुक का एक मामला भी सामने आया। यात्रा में राहुल गांधी के सामने एक युवक प्रवेश कर गया। इसको लेकर कुछ देर तक अफरा तफरी की स्थिति बन गई। बाद में सुरक्षाकर्मी उसे हटा दिया।

Updated on:
24 Aug 2025 01:41 pm
Published on:
24 Aug 2025 12:58 pm