पटना

Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी की सासाराम में सभा आज, औरंगाबाद में करेंगे रात्री विश्राम

Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' आज से शुरू होगी। यह यात्रा सासाराम से शुरू पटना में 1 सितंबर को समाप्त होगी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी संयुक्त विपक्ष के साथ 20 जिलों में करीब 1300 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। महागठबंधन के नेता अपनी इस यात्रा में करीब 50 विधानसभा से गुजरेंगे।
2 min read
Aug 17, 2025
Feature image
Voter Adhikar Yatra (Photo-IANS)

Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष का आज 17 अगस्त को बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आगाज होगा। यह यात्रा सासाराम से शुरू होगी, जिसमें राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। बिहार में 16 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव और विपक्ष के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। यह यात्रा बिहार के 20 से अधिक जिलों से होकर गुजरेगी। करीब 50 विधानसभा से यह यात्रा जुड़ेगी। यात्रा में करीब 1300 किलोमीटर का सफर तय किया जायेगा। इस यात्रा का समापन 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में होने वाली महागठबंधन की एक बड़ी रैली के साथ होगी।

सुआरा हवाई अड्डा में सभा की तैयारी पूरी

इस यात्रा को लेकर राहुल गांधी आज सुबह 11:05 पर दिल्ली से सासाराम के लिए रवाना होंगे। सासाराम में एसपी जैन कॉलेज मैदान में उनके हेलिकॉप्टर की लैंडिंग होगी। इसके बाद वे सड़क मार्ग से सीधे सुआरा हवाई अड्डा पहुंचेंगे। सुआरा हवाई अड्डा पर 12 बजे से 2 बजे तक जनसभा होगी। इस सभा में राहुल गांधी के अतिरिक्त कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन के सीनियर नेता भी मौजूद रहेंगे। महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा 23 जिलों से गुजरेगी, जो कि करीब 50 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। बिहार के 14 करोड़ लोगों से इस यात्रा के जरिए महागठबंधन के नेता जुड़ेंगे।

17 अगस्त का कार्यक्रम

समयस्थान
सुबह 10:30 बजेविशेष विमान से राहुल गांधी गया पहुंचेंगे.
सुबह 11:05 बजेगया से हेलीकॉप्टर द्वारा सासाराम के एसपी जैन कॉलेज पहुंचेंगे.
दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक राहुल गांधी और महागठबंधन के नेताओं का फ्लैग ऑफ और संबोधन
शाम 4:30 बजे देहरी-ऑन-सोन के आंबेडकर चौक से यात्रा की शुरुआत
शाम 7:30 बजे: औरंगाबाद के रमेश चौक पर सभा
रात औरंगाबाद में सभी नेता बंभनडीह स्पोर्ट्स ग्राउंड में रात्रि विश्राम करेंगे.

18 अगस्त का कार्यक्रम

समयस्थान
सुबह 8:00 बजे: अम्बा-कुटुंबा से यात्रा फिर शुरू होगी.
सुबह 9:30 बजे: सूर्य मंदिर में भगवान का दर्शन करेंगे
दोपहर में: गुरारू,( गया) सभी नेताओं का लंच
शाम 6:30 बजे: गया के खालिस पार्क चौक पर जनसभा
रात में: राहुल गांधी रसलपुर क्रिकेट ग्राउंड में रुकेंगे.
Updated on:
17 Aug 2025 08:12 am
Published on:
17 Aug 2025 08:09 am