पटना

तेजस्वी संग मैदान में उतरेंगी बहन रोहिणी आचार्या और हिना शहाब, राजद उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे ये 40 दिग्गज

RJD Star Campaigner: राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों के नाम की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में परिवार से नाराज चल रही तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्या और दिवंगत बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब का भी नाम है। 
2 min read
Oct 17, 2025
rjd star campaigner
हिना शहाब और रोहिणी आचार्य (फ़ोटो पत्रिका)

RJD Star Campaigner: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी पारा अब चढ़ने लगा है। सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों की घोषणा के बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और राज्यसभा सांसद मीसा भारती जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा में दो नाम लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और सीवान के दिवंगत बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब हैं।

नाराज रोहिणी आचार्या करेंगी प्रचार

पिछले कुछ महीनों से लालू परिवार में कलह की खबरों के बीच, रोहिणी आचार्य का नाम सूची में शामिल होना एक अहम संदेश माना जा रहा है। हाल ही में रोहिणी ने सोशल मीडिया पर तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें टिकट नहीं, बल्कि आत्मसम्मान चाहिए। उनके इस पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी। अब उन्हें स्टार प्रचारक बनाकर राजद ने संकेत दिया है कि परिवार के मतभेद खत्म हो गए हैं और लालू परिवार अब चुनावी मैदान में एकजुट है।

हिना शहाब की वापसी

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में बाहुबली शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब की एंट्री भी इस बार खास मायने रखती है। उन्होंने राजद से अलग होकर 2024 का लोकसभा चुनाव निर्दलीय लड़ा था, लेकिन अब पार्टी में वापसी कर ली है। वहीं, उनके बेटे ओसामा शहाब को राजद ने रघुनाथपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। हिना शहाब अब तेजस्वी यादव के साथ अपने बेटे और महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी।

RJD के स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट

  • 1. लालू प्रसाद यादव
  • 2. राबड़ी देवी
  • 3. शिवचंद्र राम
  • 4. कांति सिंह
  • 5. तेजस्वी प्रसाद यादव
  • 6. मंगनीलाल मंडल
  • 7. अब्दुलबारी सिद्दिकी
  • 8. अली अशरफ फातमी
  • 9. मीसा भारती
  • 10. महबूब अली कैसर
  • 11. डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव
  • 12. हिना शहाब
  • 13. अर्जुन राय
  • 14. प्रेमचंद्र गुप्ता
  • 15. अभय कुशवाहा
  • 16. सुधाकर सिंह
  • 17. डॉ. सुनील कुमार सिंह
  • 18. डॉ. उर्मिला ठाकुर
  • 19. मो. कारी सोहैब
  • 20. अनिल कुमार सहनी
  • 21. अशोक कुमार पाण्डेय
  • 22. प्रो. मनोज झा
  • 23. मुकुंद सिंह
  • 24. डॉ. रोहणी आचार्या
  • 25. तनवीर हसन
  • 26. अशोक कुमार सिंह
  • 27. रिंकु यादव
  • 28. कार्तिकेय सिंह
  • 29. साधु पासवान
  • 30. महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी
  • 31. उमेश पंडित
  • 32. मुकेश तांती
  • 33. फुलहसन अंसारी
  • 34. सुखदेव पासवान
  • 35. राजेश मांझी
  • 36. बिजेंद्र यादव
  • 37. मुन्नी रजक
  • 38. राजेश यादव
  • 39. सैयद फैसल अली
  • 40. बिनोद श्रीवास्तव

इन सभी नेताओं को बिहार के अलग-अलग जिलों में राजद और महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Updated on:
17 Oct 2025 10:44 am
Published on:
17 Oct 2025 10:44 am
Also Read
View All
‘विपक्ष के झांसे में न आएं युवा, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार’, पटना में छात्रों के हंगामे के बीच बोले मंत्री श्रवण कुमार

पटना में पुलिस एक्शन के बीच भड़कीं छात्राएं, कहा- CJI हमें कॉकरोच कहते हैं और BPSC कुत्ता

Bihar Students Protest: ‘तेजस्वी पहले 10वीं पास करें फिर सुझाव दें’, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का तंज; बोले- छात्रों की मांगें पूरी हुईं

BPSC Students Protest: 70वीं BPSC पर फिर भड़का गुस्सा: पटना में अभ्यर्थियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, राजभवन मार्च से बढ़ा तनाव

BPSC अधिकारी के ‘कुत्ते भौंकते हैं’ वाले बयान पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- तुरंत हटाएं और माफी मंगवाएं