पटना

घूमने निकले थे 5 दोस्त, 3 की लौटी लाश; नालंदा में खौफनाक एक्सीडेंट, 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

Road Accident बिहार के नालंदा में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में तीन इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

2 min read
Mar 19, 2026
Road accident demo pic

Road Accident:बिहार के नालंदा में गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना चंडी थाना क्षेत्र के सालेहपुर मोड़ और गौढ़ापुर के बीच हुई। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे यह हादसा हुआ। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि गड्ढे में गिरने के बाद वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़ें

घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई अखिलेश की थार, बेटे का शव देख बेहोश हुईं विधायक विभा देवी

तीन छात्रों की मौत

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आशीष कुमार, राहुल कुमार और उत्सव सिंह के रूप में हुई है। वहीं, कार में सवार शशिकांत और धीरज कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज पास के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

पुलिस के अनुसार, सभी छात्र काले रंग की कार में सवार होकर तेज रफ्तार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और पलटते हुए करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिसमें लगभग दो फीट पानी भरा था। पुलिस ने बताया कि तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी को अचेत अवस्था में गड्ढे से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी।

कौन चला था गाड़ी?

चंडी थाना पुलिस के अनुसार, हादसे की सूचना कॉलेज प्रबंधन और परिजनों को दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में घटनास्थल पर सड़क पर दूर तक टायर के घिसटने के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे वाहन पर नियंत्रण खो गया और कार पलट गई। टायर फटने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल, वाहन कौन चला रहा था और चालक के पास वैध लाइसेंस था या नहीं, इसकी जांच जारी है।

पूजा कर लौट रहे थे सभी

छात्र चैती नवरात्र के पहले दिन मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। पुलिस को कार से पूजन सामग्री भी मिली है, जिससे इसकी पुष्टि होती है। पुलिस फिलहाल घायल छात्रों के होश में आने का इंतजार कर रही है। उनके बयान के बाद ही हादसे के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार 15 अप्रैल 2021 को खरीदी गई थी और यह पटना जिले के फुलवारीशरीफ निवासी मो. अरशद के नाम पर पंजीकृत है।

ये भी पढ़ें

जदयू का बैलेंस प्लान: नई सरकार में निशांत के साथ एक और अनुभवी नेता बन सकते हैं डिप्टी सीएम
Updated on:
20 Mar 2026 10:58 am
Published on:
19 Mar 2026 09:34 pm
Also Read
View All