पटना

“जेल में मेरी हत्या की साजिश रची गई, भाई प्रिंस यादव की मौत भी उसी प्लान का हिस्सा” – रौशन आनंद का फैजल खान पर बड़ा आरोप

Roshan Anand on khan sir जेल से रिहा होने के बाद रौशन आनंद ने फैजल खान और पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उनकी हत्या की साजिश रची गई थी और भाई प्रिंस यादव की मौत भी उसी साजिश का हिस्सा है।
2 min read
Jun 15, 2026
roshan anand on prince yadav death
ज्ञान बिंदु कोचिंग में प्रेस कांफ्रेंस करते रोशन आनंद सर (फोटो- वीडियो ग्रैब)

Roshan Anand on khan sir ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद ने जेल से रिहा होने के बाद फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए वह भावुक हो गए और कैमरे के सामने रो पड़े। उन्होंने दावा किया कि जेल के अंदर उनकी हत्या की साजिश रची जा रही थी और उनके भाई प्रिंस यादव की मौत भी उसी साजिश का हिस्सा है।

रौशन आनंद ने कहा कि 13 जून को जेल में खान सर के एक गार्ड ने उन पर दबाव बनाया था। गार्ड ने कथित तौर पर उनसे कहा था कि मामला मैनेज कर लीजिए, नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। रौशन आनंद के अनुसार, जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो उसी रात उनके भाई प्रिंस यादव की मौत हो गई। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को एक सुनियोजित साजिश बताते हुए मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की।

पटना पुलिस पर खड़े किए सवाल

रौशन आनंद ने पटना पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने फैजल खान के आरोपों की निष्पक्ष जांच किए बिना ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं, साक्ष्य सामने आने के बावजूद फैजल खान के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं की गई।

रौशन आनंद ने कहा, "आखिर पुलिस किसके दबाव में काम कर रही है? मुझे किसके कहने पर गिरफ्तार किया गया?" उन्होंने दावा किया कि फैजल खान के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पुलिस के पास कार्रवाई के लिए पर्याप्त समय था, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण फैजल खान को बचने और भागने का पूरा अवसर मिला।

रौशन आनंद का पटना पुलिस पर बड़ा आरोप

रौशन आनंद का दावा है कि फैजल खान को कुछ प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है। इसकी वजह से पटना पुलिस उनके खिला कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बिना किसी नेता का नाम लिए उन्होंने कहा कि फैजल खान को राजनीतिक संरक्षण मिलने की वजह से उनके खिलाफ जांच नहीं हो रही है और जांच को प्रभावित भी किया जा रहा है। रौशन आनंद ने कहा कि मैंने अपने भाई को खोया हूं। यह दर्द कभी कम नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे।

Updated on:
15 Jun 2026 07:00 pm
Published on:
15 Jun 2026 06:57 pm
Also Read
View All
प्रिंस से मिलने के बाद BJP पर बरसे तेजस्वी, बोले- वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, क्या यही है अमृतकाल?

‘BJP अपने 30 हजार करोड़ के पार्टी फंड से दे मदद, जनता के पैसे से चेहरा न चमकाए’, बिहार बाढ़ राहत पर बोले प्रशांत किशोर

अनंत सिंह-नीरज विवाद पर श्याम रजक बोले- पार्टी में बोलने की आजादी, लेकिन नीतीश का फैसला गीता-कुरान जैसा

Bihar MLC Election 2026: अनंत सिंह के वार पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- ‘डरने वाले नहीं’, MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी तकरार

MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी खटपट, अनंत सिंह बोले- नीरज कुमार को हराने में लगा देंगे पूरी ताकत, जमानत बचाना भी होगा मुश्किल