पटना

Bihar News: नशाबंदी वाले बिहार में शराब और डांसर के साथ कैमरे में कैद हुए PK की पार्टी से चुनाव लड़ चुके नेता

Bihar News समस्तीपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर रामबालक पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वे नर्तकी और शराब के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक डांसर उनके बगल में नाच रही है।
less than 1 minute read
Dec 05, 2025
Feature image
डिप्टी मेयर रामबालक पासवान डांसर के साथ। फोटो वायरल

Bihar News सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर की पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके रामबालक पासवान का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में समस्तीपुर के डिप्टी मेयर और जनसुराज पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी को कथित रूप से शराब के साथ दिखाया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग डिप्टी मेयर से कई सवाल पूछ रहे हैं। वीडियो निजी कार्यक्रम बताया जा रहा है। वीयियो के वायरल होने के बाद कई लोग जनप्रतिनिधि की मर्यादा पर सवाल उठा रहे हैं।

डांसर के पास दिखे डिप्टी मेयर

वीडियो में डांसर उप‑मेयर के बगल में बैठकर नाचती दिख रही है। हालांकि, डिप्टी मेयर ने डांसर के बगल में बैठने से पहले थोड़ा असहजता दिखाई, लेकिन कुछ ही देर में वह सामान्य हो गए। उनके सामने एक व्यक्ति शराब की बोतल हाथ में लेकर शराब परोसता और साथ‑साथ डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो में डिप्टी मेयर के आस‑पास के लोग भी शराब पीते दिख रहे हैं, और वह अपने पर्स से किसी को पैसे निकालते हुए देखे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह वीडियो समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र के किसी मांगलिक कार्यक्रम का है।

डिप्टी मेयर ने दी सफाई

डिप्टी मेयर ने वीडियो के वायरल होने के बाद कहा कि शराब पीने वाले या डांसर से मेरा कोई लेना‑देना नहीं है। मैं वहाँ एक मांगलिक कार्यक्रम में आमंत्रित था, इसलिए गया था। उसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

Updated on:
05 Dec 2025 10:48 am
Published on:
05 Dec 2025 10:48 am
Also Read
View All
समस्तीपुर कांड पर मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, बोले- ‘सरकार अपना काम कर रही, विपक्ष पर लगाया राजनीति करने का आरोप

समस्तीपुर-मधेपुरा की घटनाओं पर बोले मंत्री मिथलेश तिवारी, कहा- ‘अपराधियों के लिए बिहार में कोई जगह नहीं’

जमुई के बाद भी बिहार में नहीं थमा बेटियों के साथ बदसलूकी का सिलसिला, भारी अपराध के बाद चर्चा में सम्राट चौधरी का इस्तीफे वाला वादा

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर पप्पू यादव का बड़ा सवाल, बोले- ‘क्या कहीं भी हमारी बेटियां सुरक्षित हैं?’

‘बिहार-बंगाल में विपक्ष हारा नहीं, चुनाव आयोग के दुरुपयोग से BJP जीती’, SIR विवाद पर बोले तेजस्वी यादव