24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समस्तीपुर कांड पर मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, बोले- ‘सरकार अपना काम कर रही, विपक्ष पर लगाया राजनीति करने का आरोप

समस्तीपुर में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। मंत्री दिलीप जायसवाल ने सरकार की कार्रवाई बताई और वीडियो रिकॉर्ड करने पर सवाल उठाए हैं।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anurag Animesh

Sep 24, 2026

Dilip Jaiswal news

दिलीप जायसवाल (Photo-IANS)

Dilip Jaiswal Samastipur: बिहार के समस्तीपुर में लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार कानून के तहत कार्रवाई कर रही है। हालांकि, उन्होंने घटना का वीडियो बनाए जाने और उसके वायरल होने को लेकर सवाल उठाते हुए विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाया। समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव के पास लड़की के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद तकनीकी जांच के जरिए घटनास्थल की पहचान की गई और करीब छह घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने और क्या कहा?


इस घटना को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि कानून के मुताबिक अपराधियों पर कार्रवाई करना और उन्हें सजा दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार इस दिशा में काम कर रही है। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर अपराध की घटना को रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति कौन था और वीडियो पूरी घटना के दौरान क्यों बनाया गया।

सरकार संवेदनशील और सतर्क है- दिलीप जायसवाल

दिलीप जायसवाल ने कहा कि कानून के राज में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और उन्हें सजा दिलाना यह दिखाता है कि सरकार संवेदनशील और सतर्क है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर मामले में भी पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद तत्काल कार्रवाई की है। हालांकि, उन्होंने वीडियो बनाए जाने के तरीके पर सवाल उठाया। जायसवाल ने कहा कि आम तौर पर कोई अपराधी अपराध करते हुए पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल नहीं करता। उन्होंने इस बात की जांच की जरूरत बताई कि वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति घटना के बारे में पहले से जानता था या नहीं।

‘वीडियो बनाने वाला कौन था, इसकी भी जांच हो’

मंत्री ने कहा कि अगर किसी सुनसान जगह पर लड़की के साथ घटना हो रही थी और उसे शुरुआत से अंत तक रिकॉर्ड किया गया, तो यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि इस तरह के वीडियो कैसे रिकॉर्ड होते हैं और फिर सोशल मीडिया पर कैसे पहुंचते हैं, इसकी भी जांच होनी चाहिए। जायसवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जमुई हो या समस्तीपुर, ऐसी घटनाओं के सामने आने के बाद विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है। उनके मुताबिक, विपक्ष और सरकार को बदनाम करने की कोशिश करने वालों को भी इन सवालों का जवाब देना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग