24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमुई के बाद भी बिहार में नहीं थमा बेटियों के साथ बदसलूकी का सिलसिला, भारी अपराध के बाद चर्चा में सम्राट चौधरी का इस्तीफे वाला वादा

Bihar Crime Latest News: बिहार में हाल की आपराधिक घटनाओं को लेकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पटना में जन सुराज नेता अनिल कुमार को गोली मारने, समस्तीपुर और जमुई में छेड़छाड़ तथा मुजफ्फरपुर और बिहटा में युवतियों से जुड़ी गंभीर घटनाओं को लेकर विपक्ष ने सम्राट चौधरी सरकार पर निशाना साधा है।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Ashib Khan

Sep 24, 2026

Bihar crime news

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से विपक्ष ने की इस्तीफा देने की मांग (Photo-IANS)

Bihar Crime News: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए है। हाल ही में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आई है, जिनको लेकर सम्राट चौधरी सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे है। बुधवार को जन सुराज पार्टी के नेता अनिल कुमार को दिनदहाड़े गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अनिल को पांच गोलियां लगी है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पिछले दिनों जमुई में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। ऐसा ही कुछ मामला समस्तीपुर से भी सामने आया है।

सम्राट सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में हो रही घटनाओं को लेकर विपक्ष ने सम्राट सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही सम्राट चौधरी को उनका पुराना वादे को याद दिलाकर इस्तीफे की मांग की है। दरअसल, जब सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम थे, तब उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था- बिहार में रात के 12 बजे अगर कोई महिला अपने गांव में घूम रही हो और उसे किसी ने छू भी दिया, तो मैं अगली सुबह अपना इस्तीफा दे दूंगा।

राजद नेता रोहिणी आचार्य और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सम्राट चौधरी जमीनी स्तर पर कानून व्यवस्ता बनाए रखने में पूरी तरह फेल रही है और वादे के बावजूद सीएम अपने पद पर बने हुए है।

पिछले दिनों बिहार में बड़ी घटनाएं

1- जन सुराज के नेता को मारी गोली: बुधवार को राजधानी पटना में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के नेता अनिल कुमार को गोली मार दी। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

2- समस्तीपुर में लड़की से छेड़छाड़: जमुई में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि समस्तीपुर जिले से ऐसी घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि इस वीडियो की पत्रिका पुष्टि नहीं करता है।

3- मुजफ्फरपुर में युवती से ज्यादती: मुजफ्फरपुर के SKMCH अस्पताल से एक युवती को आरोपी ने अगवा कर उसे मोतिहारी में बंधक बनाया। इसके बाद युवती के साथ ज्यादती की गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

4- 10वीं की छात्रा का अपहरण: 22 सितंबर को बिहटा थानाक्षेत्र से छात्रा का अपहरण कर ज्यादती करने का मामला सामने आया। दरअसल, आरोपियों ने छात्रा के साथ ज्यादती की और उसके बाद घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

5- जमुई में छात्रा के साथ छेड़छाड़: 19 सितंबर को कोचिंग से लौट रहे एक नाबालिग लड़के और लड़की को कुछ लोगों ने रोककर उनके साथ मारपीट और लड़की से कथित तौर पर अभद्रता की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। मुख्य आरोपियों में से एक नंदन यादव को पुलिस मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया।