24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राहुल गांधी का राजनीतिक ज्ञान शून्य’: भाजपा का तंज- निष्पक्ष चुनाव और तकनीक आने के बाद से कांग्रेस की सत्ता से छुट्टी

Sudhanshu Trivedi: भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उनके राजनीतिक ज्ञान को 'शून्य' करार दिया है। उन्होंने कहा कि देश में निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था, तकनीक और सीसीटीवी की निगरानी आने के बाद से ही कांग्रेस के लिए सत्ता में वापसी मुश्किल हो गई है।
2 min read
Google source verification
sudhanshu trivedi rahul gandhi

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और राहुल गांधी। फाइल फोटो- पत्रिका

Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उनके राजनीतिक ज्ञान पर सवाल उठाए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के हालिया बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनका राजनीतिक ज्ञान पूरी तरह ‘शून्य’ है और वे जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं। त्रिवेदी ने मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी के दावों को हास्यास्पद करार दिया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि वे पिछले 50 साल से राजनीति को समझ रहे हैं, जबकि उनकी खुद की उम्र अभी 56 वर्ष ही है। भाजपा नेता ने आगे कहा कि जब से देश में चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हुई है, मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और स्वतंत्र मीडिया की सक्रियता बढ़ी है, तब से कांग्रेस के लिए सत्ता में वापसी करना बेहद मुश्किल हो गया है।

कई राज्यों में दशकों से कांग्रेस का सूपड़ा साफ

सुधांशु त्रिवेदी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कांग्रेस की स्थिति पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपनी पार्टी के इतिहास और वर्तमान स्थिति का कोई अंदाजा ही नहीं है। पश्चिम बंगाल में वर्ष 1977 के बाद से कांग्रेस कभी सत्ता में नहीं आ पाई है, वहीं बिहार में 1990 के बाद से पार्टी का जनाधार लगभग खत्म हो चुका है और वह सत्ता से बाहर है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी मीडिया के सामने अलग-अलग प्रेजेंटेशन (पीपीटी) दिखाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन देश की जनता सच्चाई अच्छी तरह जानती है। निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था और तकनीक के इस दौर में कांग्रेस के दावों की हवा निकल चुकी है।

ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग

गौरतलब है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की। गांधी ने आज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वोट की रक्षा करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, लेकिन वोट चोरी से लाेकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न चुनावों में हेराफेरी की गई है। उन्होंने कहा कि मैं 50 साल से भारतीय राजनीति देख रहा हूं और सत्ता विरोधी लहर भारतीय राजनीति का सच है। आज वोट को खत्म किया जा रहा है। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में धांधली की गई और वोट चोरी के जरिए चुने गए सांसद कानून बना रहे हैं।