पटना

सम्राट चौधरी कल लेंगे CM पद की शपथ, जेडीयू के ये 2 दिग्गज होंगे डिप्टी सीएम; देखें संभावित मंत्रियों की लिस्ट

सम्राट चौधरी का शपथ ग्रहण: सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उनके साथ जदयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ ले सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2026, 4:59 PM IST
bihar politics, samrat Chaudhary oath
सम्राट चौधरी (फोटो- X@ @samrat4bjp)

Samrat Chaudhary Oath: सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। जानकारी के अनुसार, अब 15 अप्रैल (बुधवार) को पटना स्थित बिहार लोक भवन में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस नई सरकार में भाजपा और जदयू के बीच सत्ता का संतुलन बनाए रखने के लिए एक विशेष फार्मूला तैयार किया गया है।

जदयू से होंगे दो डिप्टी सीएम

नई सरकार के गठन में सबसे चौंकाने वाला फैसला उपमुख्यमंत्रियों के नामों को लेकर रहा है। इस बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा, जबकि जेडीयू कोटे से दो कद्दावर और अनुभवी नेताओं को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी गई है। पहले चर्चा थी कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम बन सकते हैं। लेकिन अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है, उसके अनुसार जदयू के दो वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी डिप्टी सीएम हो सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कल केवल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दो उपमुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा, जबकि बाकी मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संभावित मंत्रिमंडल में अनुभव और युवा जोश का अनूठा मिश्रण देखने को मिल सकता है।

भाजपा कोटे से संभावित चेहरे

भाजपा ने अपने कोटे में आक्रामक राजनीति और सांगठनिक मजबूती वाले नामों को तरजीह दी है। जिसमें विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव जैसे अनुभवी चेहरा को मंत्री पद मिल सकता है। इसके अलावा दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद, संजय सिंह टाइगर और रमा निषाद भाजपा से मंत्री बन सकते हैं।

जेडीयू कोटे से संभावित चेहरे

नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करने वाली इस टीम में पुराने दिग्गजों को फिर से जगह मिल सकती है। दोनों डिप्टी सीएम के अलावा श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां और सुनील कुमार को मंत्री बनाया जा सकता है।

ये भी बन सकते हैं मंत्री

भाजपा और जदयू नेताओं के अलावा अन्य दलों से भी मंत्री बनाए जाएंगे। जिसमें हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन मंत्री बन सकते हैं। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के संजय पासवान और संजय कुमार सिंह मंत्री हो सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश भी मंत्री बन सकते हैं।

Updated on:
14 Apr 2026, 4:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
आनंद मोहन सरेंडर से पहले भरेंगे हुंकार, CM सम्राट के क्षेत्र से शुरू करेंगे यात्रा, बोले- पूरे देश को बताऊंगा मैं निर्दोष हूं

जेल जाने से पहले पटना में राजपूत नेताओं के साथ आनंद मोहन की बड़ी बैठक, महाजूटान पर जेडीयू की आई प्रतिक्रिया

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

राजभवन के सवालों के बाद प्रोफेसर पद से मंत्री अशोक चौधरी का इस्तीफा, तेजस्वी बोले- लगता है अपनी गलती मान ली

अनंत सिंह की नकल उतारते हुए मीसा भारती ने कसा तंज, बोलीं- पहले JDU में थे, अब पता नहीं किस दल में जाएंगे, वीडियो वायरल