पटना

बिहार BJP को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल की जगह लेंगे 6 बार के MLA संजय सरावगी

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को बड़ा बदलाव करते हुए संजय सरावगी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले दिलीप जायसवाल के पास यह जिम्मेदारी थी। 
2 min read
Dec 15, 2025
बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष संजय सरावगी
बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष संजय सरावगी (फोटो- X)

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार इकाई के लिए एक अहम संगठनात्मक फैसला लेते हुए विधायक संजय सरावगी को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले दिलीप कुमार जायसवाल बिहार के भाजपा अध्यक्ष थे। संजय सरावगी दरभंगा विधानसभा क्षेत्र से लगातार 6 बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं। वे पिछले साल नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्री भी बनाए गए थे।

केंद्रीय नेतृत्व का आधिकारिक ऐलान

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी, बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि इस नियुक्ति को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की स्वीकृति प्राप्त है और राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय कार्यालय से जारी आदेश में यह भी साफ किया गया है कि संजय सरावगी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।आदेश की प्रति बिहार भाजपा के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) को भी सूचनार्थ भेजी गई है।

कौन हैं संजय सरावगी

दरभंगा जिले के गांधी चौक के रहने वाले संजय सरावगी वैश्य समाज से आते हैं, जिन्हें भाजपा अपना कोर वोटर मानती है। वो दरभंगा विधानसभा सीट से लगातार छह बार विधायक चुने जा चुके हैं। संजय सरावगी ने 2005 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर बिहार की राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज की। इस तरह वे दरभंगा सीट से लगातार छह बार विधायक बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। भाजपा के भीतर उन्हें एक जमीनी, संगठन से जुड़े और चुनावी तौर पर भरोसेमंद नेता के रूप में देखा जाता है।

1995 में भाजपा से जुड़े थे

संजय सरावगी ने साल 1995 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। संगठन के विभिन्न स्तरों पर काम करते हुए उन्होंने पार्टी के भीतर अपनी पहचान बनाई। लंबे समय तक संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहने के कारण उन्हें पार्टी नेतृत्व का भरोसा मिला, जिसका नतीजा है कि अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

Also Read
View All
‘अपराधी की जाति’ वाले बयान पर रूडी बोले- तेजस्वी कभी-कभी ठीक बात बोल लेते हैं, आगे भी समझदारी दिखाएं

‘पीएम मोदी को जमीन में गाड़ने की बात करने वाला किसका चेला था?’ BJP के ‘लालू का चेला’ वाले पोस्ट पर रोहिणी का पलटवार

‘बढ़ती उम्र में डगमगाया मानसिक संतुलन, कराएं इलाज’, जीतन राम मांझी के ‘यादव’ वाले बयान पर रोहिणी आचार्य का पलटवार

जमुई मामले पर जीतन राम मांझी का बड़ा दावा, कहा-बिहार की जेलों में एक खास समुदाय के 70% लोग, एनकाउंटर के बाद बढ़ा शक

Jamui Minor Girl Case: NDA-RJD पर बरसे प्रशांत किशोर, बोले- पहले हरे गमछे में अपराध करते थे, अब भगवा ओढ़ लिया