पटना

School Closed : बिहार के छात्रों को अक्टूबर में मिलेगा डबल ब्रेक, दिवाली-छठ पर इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

School Closed: अक्टूबर के महीने में कई त्योहार हैं जैसे दिवाली, भाई ददोज, गोवर्धन पूजा और छठ पूजा आदि। ऐसे में बिहार के स्कूलों में छात्रों को लंबी छुट्टी मिलेगी। जानिए कब कब यहां के छात्रों को छुट्टी मिल सकती है। 
2 min read
Oct 08, 2025
School Closed News
स्कूलों की छुट्टी (Image: Freepik)

School Closed : बिहार में अक्टूबर का महीना इस बार छात्रों के लिए खास बन गया है। नवरात्रि के समाप्त होते ही अब दीपावली और छठ पूजा जैसे दो बड़े पर्व लगभग एक साथ आने वाले हैं। इन पर्वों के चलते राज्य के स्कूलों में लंबी छुट्टियों का माहौल रहेगा, जिससे छात्र और शिक्षक दोनों को विश्राम का अवसर मिलेगा।

20 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन

वर्ष 2025 में दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर, सोमवार को लक्ष्मी पूजन के साथ मनाया जाएगा। अमावस्या तिथि 21 अक्टूबर की शाम तक रहेगी, लेकिन अधिकांश जगहों पर प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन के चलते 20 अक्टूबर को ही दिवाली का मुख्य पर्व मनाया जाएगा। इस वजह से बिहार में स्कूलों को 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक अवकाश दिया जा सकता है। इस अवधि में गोवर्धन पूजा और भाई दूज भी शामिल हैं। इससे पहले 19 अक्टूबर को रविवार होने की वजह से भी स्कूल बंद रहेंगे।

चार दिवसीय महापर्व 25 से 28 अक्टूबर

दीपावली के तुरंत बाद, पूर्वी भारत का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा मनाया जाएगा। यह चार दिवसीय महापर्व 25 अक्टूबर (शनिवार) को नहाय-खाय से शुरू होकर 28 अक्टूबर (मंगलवार) को उषा अर्घ्य के साथ समाप्त होगा। बिहार और झारखंड के स्कूलों में इस दौरान विशेष अवकाश घोषित किया जा सकता है।

छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

धनतेरस (18 अक्टूबर) से भाई दूज (23 अक्टूबर) – दीपावली और संबंधित पर्वों के कारण स्कूल बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर – छठ पूजा के दौरान चार दिवसीय अवकाश।

इस प्रकार अक्टूबर का अंतिम पखवाड़ा छात्रों के लिए डबल हॉलिडे सीजन लेकर आएगा। जबकि दिवाली के रूप में उन्हें पहले आनंद मिलेगा, उसके बाद छठ पूजा के पावन अवसर पर भी छुट्टी रहेगी।

देशभर में अवकाश

झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के स्कूल भी इसी अवधि में बंद रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में, जहां पूर्वांचली आबादी अधिक है, कुछ निजी और स्थानीय स्कूल 27 या 28 अक्टूबर को छठ पूजा के अवसर पर एक दिन का वैकल्पिक अवकाश दे सकते हैं। इस अक्टूबर माह में छुट्टियों की डबल खुशखबरी ने छात्रों और अभिभावकों में उत्साह भर दिया है।

Updated on:
08 Oct 2025 01:46 pm
Published on:
08 Oct 2025 01:45 pm