पटना

BJP Candidate List: रेणु देवी से श्रेयसी सिंह तक… पहली लिस्ट में 13 फीसदी महिला प्रत्याशी, जानिए किसे-किसे मिला टिकट

BJP Candidate List: भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है। जानिए कौन कौन हैं वो 9 उम्मीदवार। 
2 min read
Oct 14, 2025
bjp candidate list
रेणु देवी और श्रेयसी सिंह

BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली प्रत्याशी सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में भाजपा ने कुल 71 प्रत्याशियों के नाम जारी किए हैं जिसमें से 9 महिला उम्मीदवारों (13%) को टिकट दिया है। इससे तो बीजेपी ने यह साफ कर दिया है कि इस बार मिशन 2025 में नारी शक्ति भी अहम भूमिका निभाएगी।

महिला चेहरों पर भरोसा

पार्टी की इस सूची में पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी से लेकर कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट श्रेयसी सिंह तक, अनुभव और ऊर्जा का शानदार संतुलन दिखता है। ये महिलाएं सिर्फ टिकटधारी नहीं, बल्कि अपने-अपने इलाकों में जनआंदोलन और सामाजिक कामों की पहचान रखती हैं। अब आइए जानते है कि कौन हैं ये 9 महिला उम्मीदवार।

बेतिया से रेणु देवी

पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम, रेणु देवी सामाजिक कार्यों और महिला शिक्षा को लेकर लगातार सक्रिय हैं। वे पश्चिम चंपारण की राजनीति का मजबूत चेहरा हैं और महिला मतदाताओं में उनकी पकड़ गहरी मानी जाती है।

जमुई से श्रेयसी सिंह

श्रेयसी सिंह जमुई से भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा विधायक हैं, जिन्हें पार्टी ने इस बार फिर से टिकट दिया है। वे 2020 में पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीती थीं, उस बार उन्होंने अत्यंत बड़ा वोट अंतर से अपने निकटतम विरोधी आरजेडी के प्रत्याशी को हराया था। श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के दिग्गज नेता स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। उनकी मां, पुतुल सिंह, भी बांका से सांसद रह चुकी हैं, जो उनके राजनीतिक परिवार की मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

श्रेयसी एक बहुमुखी प्रतिभा वाली नेता हैं, जो खेलों में भी अपना नाम बना चुकी हैं। उन्होंने पेरिस Olympics में शॉटगन ट्रैप इवेंट में हिस्सा लिया था और 2014 में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता। साथ ही, 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल भी हासिल किया। इन्हें 2018 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

किशनगंज से स्वीटी सिंह

स्वीटी सिंह बिहार के किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की महिला उम्मीदवार हैं। उन्हें पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भरोसा दिया है। वे युवा और प्रभावशाली महिला नेता हैं जो क्षेत्र में महिलाओं और युवाओं के विकास को लेकर सजग हैं। किशनगंज में पिछला चुनाव 2020 में कांग्रेस के इजहारूल हुसैन ने स्वीटी सिंह को अजीब तरह के वोट अंतर से हराया था, जिसमें स्वीटी सिंह ने भी एक मजबूत चुनौती पेश की थी।

इन्हें भी मिला टिकट

इसी तरह, परिहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती यादव, कोढ़ा से कविता देवी, औराई से रमा निषाद, वारसलीगंज से अरुणा देवी, और प्राणपुर से निशा सिंह को टिकट मिला है, जो जनप्रतिनिधित्व में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करेंगे।

Updated on:
14 Oct 2025 05:10 pm
Published on:
14 Oct 2025 05:10 pm