पटना

‘अभी मर्डर कर देंगे तो सरकार क्या कर लेगी?’ बाहुबली अनंत सिंह के कायल हुए सोनू सूद, तेज प्रताप को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अक्सर अपने चैरिटी के काम और फिल्मों के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बिहार के नेताओं, खासकर बाहुबली अनंत सिंह के बारे में भी बात की।

2 min read
Feb 17, 2026
एक्टर सोनू सूद और बाहुबली अनंत सिंह

बॉलीवुड के 'छेदी सिंह' यानी सोनू सूद ने हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में बिहार की पॉलिटिक्स और उसके जुड़े कुछ जाने-माने लोगों के बारे में खुलकर बात की।बातचीत के दौरान, सोनू सूद ने मोकामा विधायक बाहुबली अनंत सिंह की पर्सनैलिटी को बहुत दिलचस्प बताया और कहा कि वह अपनी एक फिल्म के कैरेक्टर के लिए अनंत सिंह के स्टाइल से कुछ हद तक इंस्पायर्ड थे।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तानी नागरिक को भगाने वाला ‘लादेन’ बिहार से गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर रूट से करता था तस्करी

अनंत सिंह के लिए क्या बोले सोनू सूद

पॉडकास्ट में सोनू सूद ने कहा कि वह अपनी फिल्मों के लिए लगातार लिखते हैं और अलग-अलग पर्सनैलिटी को करीब से देखते हैं। उन्होंने अनंत सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उनके बोलने का अंदाज बिल्कुल ‘रियल’ है। सोनू सूद ने अनंत सिंह के उस पुराने और चर्चित वीडियो का जिक्र किया, जिसमें एक पत्रकार उनसे बिहार में बढ़ते अपराध पर सवाल पूछता है।

सोनू ने हंसते हुए बताया कि अनंत सिंह का जवाब कितना 'रियल' था। उन्होंने कहा, "रिपोर्टर पूछता है कि बिहार में मर्डर हो रहे हैं, तो अनंत सिंह कहते हैं, मर्डर कहां से रोके? अभी हम तुम्हारा मर्डर कर देंगे तो सरकार क्या कर लेगी?" सोनू ने कहा कि यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन वह बंदा एकदम रियल बात करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग किरदार के तौर पर बहुत असरदार होते हैं क्योंकि वे बनावटी नहीं लगते।

सोनू सूद ने कहा कि अगर आप अनंत सिंह से पूछेंगे, "आप इस पॉलिटिशियंस के बारे में क्या सोचते हैं, हमारे चैनल पर आकर उन्हें कैसा लगा, तो अनंत सिंह जवाब देंगे, बढ़िया..." और फिर चुप हो जाएंगे। अगला इंसान सोचता रह जाता है कि आगे क्या कहे। सोनू सूद ने कहा कि वह भी उनके कैरेक्टर को लेकर उनसे इंस्पायर हुए हैं। सोनू सूद ने बताया कि जब वह एक इवेंट के लिए पटना में थे, तो अनंत सिंह के बेटे उनसे मिलने भी आए आते।

तेज प्रताप यादव पर भी बात हुई

बातचीत के दौरान, जब बिहार के एक और नेता तेज प्रताप यादव के बारे में पूछा गया, तो सोनू सूद ने कहा कि बिहार की पॉलिटिक्स में हर लीडर की अपनी अलग पर्सनैलिटी और स्टाइल है। उन्होंने कहा, "हर कोई एक अलग कैरेक्टर है। कुछ बहुत शांत होते हैं, तो कुछ बहुत एक्सप्रेसिव। बिहार की खासियत यह है कि यहां हर इंसान अपने आप में एक कहानी है।" किसी भी पॉलिटिकल कमेंट से बचते हुए, सोनू ने कहा कि वह पॉलिटिशियन को इंसान मानते हैं और उनकी पर्सनैलिटी से सीखने की कोशिश करते हैं।

मनोज तिवारी और रवि किशन से पुरानी दोस्ती

मनोज तिवारी और रवि किशन के पॉलिटिक्स में आने के बारे में सोनू ने कहा कि वे दोनों उनके बहुत पुराने दोस्त हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे मनोज तिवारी के साथ क्रिकेट खेलते थे। सोनू के मुताबिक, भले ही वे उनके पॉलिटिकल करियर को फॉलो नहीं करते, लेकिन करीब से देखने पर, वे दोनों इंसान के तौर पर शानदार हैं।

नेताओं पर क्या बोले सोनू सूद?

सोनू सूद से जब यह पूछा गया कि वे किन नेताओं को बेहतर मानते हैं, तो उन्होंने डिप्लोमैटिक जवाब दिया। सोनू सूद ने कहा कि वे किसी का राजनीतिक मूल्यांकन नहीं करते, बल्कि इंसान के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा, "मैं किसी के राजनीतिक काम का पूरा ट्रैक रिकॉर्ड नहीं देखता, लेकिन अगर व्यक्ति अच्छा है और ईमानदारी से काम करता है तो वह सम्मान के योग्य है।”

ये भी पढ़ें

होटल ताज में घुसे 3 आतंकी, 100 मेहमानों को बनाया बंधक; फिर ATS ने जो किया… पटना पुलिस के मॉक ड्रिल ने सबको चौंकाया

Also Read
View All

अगली खबर