पटना

तेज प्रताप का यू-टर्न! बोले– ‘लालू का राज खत्म’, PM मोदी को दिए 10 में 10 नंबर, क्या बदल रहा है सियासी मूड?

लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पीएम मोदी को 10 में से 10 नंबर दिए और कहा कि लालू प्रसाद का राज अब खत्म हो गया है।

2 min read
Feb 01, 2026
AI जनरेटेड फोटो

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक पॉडकास्ट में पीएम मोदी को 10 में 10 अंक दिए, वहीं एक सवाल में कहा लालू प्रसाद का राज खत्म हो गया। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश प्रसाद सिंह को टोंटी चोर बता दिया। तेज प्रताप यादव ने पॉडकास्ट में अपने भाई तेजस्वी यादव, भोजपुरी सिंगर पवन सिंह, खेसारी लाल समेत राजनीतिक, मनोरंजन जगत और विपक्षी नेताओं पर भी अपनी खुलकर बातें रखी। तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: तेजप्रताप यादव ने छोड़ा सरकारी बंगला, पंखा-कुर्सी और एसी गायब!

जयचंद के चलते डूब गया आरजेडी

तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर जयचंद की चर्चा कर तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पांच-छह जयचंद आरजेडी को डूबा रहे हैं। वे लोग कब पार्टी से बाहर जायेंगे इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब तो तेजस्वी यादव ही देंगे। पॉडकास्ट में तेज प्रताप यादव परिवार से जुड़े सवाल पर कई बार भावुक भी दिखे। उन्होंने कहा, बड़े भाई का किरदार जितना निभाना था, निभा चुके। अब हम सिर्फ आशीर्वाद दे सकते हैं। आगे क्या करना है या नहीं करना है, यह फैसला तेजस्वी यादव को लेना है। रोहिणी आचार्या से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि दीदी के साथ गलत हुआ है।

अखिलेश को कहा टोंटी चोर

पॉडकास्ट में यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तेज प्रताप यादव ने तीखा हमला बोला। अखिलेश यादव की ओर से धीरेंद्र शास्त्री पर पैसे लेने का आरोप पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि वो खुद इतना पैसा कहां से लाते हैं। कैसे अखिलेश यादव इतनी महंगी गाड़ियों में घूमते हैं, जबकि उनके आवास में टोंटी तक चोरी हो जाती है। अखिलेश सिंह से अपने रिश्ते की चर्चा करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने मेरा अपमान किया था, इसलिए अब मेरा उनसे किसी तरह की बातचीत नहीं है।

PM मोदी पर फिदा तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 10 में से 10 नंबर दिया। इसके साथ ही उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की काफी तारीफ की। 'नरेंद्र हमारे पिताजी के स्कूल से आए थे ना, वो इसीलिए ठीक है।' नरेंद्र मोदी को अगर 10 में कितना नंबर देना चाहेंगे? तेज प्रताप ने कहा, '10 में से उनको 10 देंगे हम। क्योंकि वो पूजा पाठ ज्यादा करते हैं। हम भी पूजा करते हैं तो हम उनको 10 ही ना देंगे।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: तेजस्वी के पास विपक्ष की कमान, मुझे जो मिलेगा स्वीकार… राजनीतिक भविष्य को लेकर तेज प्रताप का बड़ा बयान

Updated on:
01 Feb 2026 04:32 pm
Published on:
01 Feb 2026 04:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर