पटना

बिहार में ‘एनकाउंटर पॉलिटिक्स’: तेजस्वी ने कहा ‘क्या जाति देखकर हो रही कार्रवाई?’,सम्राट के मंत्री बोले- ‘ये तो शुरुआत है’

Encounter Politics बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी पर हमले के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी और हम पार्टी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मर्यादा में रहने की सलाह दी। जवाब में तेजस्वी ने सरकार पर अपराध और जाति आधारित एनकाउंटर का आरोप लगाया।

2 min read
May 20, 2026
राजद नेता तेजस्वी यादव

Encounter Politics बीजेपी ने मंगलवार को तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में इस समय “ऑपरेशन लंगड़ा” चल रहा है और वे अपने लोगों को मर्यादा में रहने की सलाह दें। इसके कुछ देर बाद हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष सुमन ने भी कहा कि “तेजस्वी जी, बिहार अब बदल चुका है। अपने लोगों से संयम बरतने को कहिए।” इसके बाद बुधवार को तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध के आंकड़े जारी करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जाति देखकर बिहार में एनकाउंटर करवा रहे हैं। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वाले अपराधियों का एनकाउंटर कब होगा। तेजस्वी के इस बयान पर सम्राट चौधरी के मंत्री ने बिना नाम लिए जवाब देते हुए कहा, “यह तो सिर्फ शुरुआत है।” इसके बाद बिहार की राजनीति में सियासी पारा और चढ़ गया।

ये भी पढ़ें

बीजेपी ने तेजस्वी यादव से क्यों कहा अपने लोगों को मर्यादा में रखें, बिहार में चल रहा है ऑपरेशन लंगड़ा

हमले के बाद बीजेपी–आरजेडी में तीखी बयानबाज़ी

दरअसल, यह विवाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन और हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) की बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी पर रविवार को हुए हमले के बाद तेज हो गया। सोमवार को बीजेपी ने इस घटना को लेकर तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में इस समय “ऑपरेशन लंगड़ा” चल रहा है और वे अपने लोगों को मर्यादा में रहने की सलाह दें।

वहीं, हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने भी तेजस्वी यादव से अपने समर्थकों को मर्यादा में रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार अब बदल चुका है और दलित समाज अपने सम्मान की रक्षा करने में सक्षम है, वह अब डरने वाला नहीं है।

इसके जवाब में मंगलवार को तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराधों की सूची जारी कर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सवाल किया कि इन घटनाओं पर कार्रवाई कब होगी। साथ ही उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या बिहार में पुलिस जाति पूछकर एनकाउंटर कर रही है। तेजस्वी ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ कई और गंभीर सवाल भी उठाए।

तेजस्वी के बयान पर मंत्री का पलटवार

तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एनकाउंटर की घटनाएं अभी कम हुई हैं, और आगे और भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संकल्प लिया है कि राज्य को भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त बनाना है, और इसके लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी।

ये भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन ज्योति देवी से धक्का-मुक्की, 20 के खिलाफ एफआईआर
Updated on:
20 May 2026 10:28 am
Published on:
20 May 2026 09:59 am
Also Read
View All