पटना

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव होंगे सीएम फेस, मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री… महागठबंधन ने कर दिया ऐलान

बिहार चुनाव 2025 के लिए तेजस्वी यादव ही महागठबंधन का सीएम फेस होंगे। वहीं मुकेश सहनी डिप्टी सीएम। प्रेस कांफ्रेंस में अशोक गहलोत ने घोषण की है। 
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2025, 12:48 PM IST
बिहार चुनाव 2025
महागठबंधन प्रेस कांफ्रेंस

बिहार चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी रणनीति सार्वजनिक कर दी है। महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा और जरूरत पड़ी तो अन्य उपमुख्यमंत्री भी बनाए जा सकते हैं।

एनडीए अपना नेता बताए -अशोक गहलोत

गहलोत ने कहा कि सभी विपक्षी दलों को देश और राज्य के हित में एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, "वह लंबे समय तक सत्ता में रहे, लेकिन बिहार के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। हमारे नेता तेजस्वी हैं, लेकिन अमित शाह से पूछना चाहता हूं, आपके नेता कौन हैं?" गहलोत ने कहा कि अमित शाह कह रहे हैं कि एनडीए का सीएम फेस संसदीय दल तय करेगा, इसका तो मतलब यही है कि अभी तक संशय है। उन्होंने महाराष्ट्र का उद्धारण देते हुए कहा कि भाजपा ऐसा ही करती है। महाराष्ट्र में भी इन्होंने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था, लेकिन नतीजे आने के बाद भाजपा ने अपना सीएम बना दिया।

महागठबंधन एकजुट है - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

वहीं, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि महागठबंधन एकजुट है। उन्होंने बताया कि गठबंधन की मजबूती की नींव तब रखी गई थी, जब राहुल गांधी ने मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान सभी दलों के साथ मिलकर लगभग 17 महीने तक समाज और जनहित के मुद्दों पर काम किया और गठबंधन को मजबूत किया।

बीजेपी को बिहार से बाहर करेंगे - मुकेश सहनी

वहीं, VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, "भाजपा ने हमारी पार्टी को तोड़ा, हमारे विधायक को खरीदा। हमने संकल्प लिया था कि जब तक भाजपा को बिहार से बाहर नहीं करेंगे, तब तक छोड़ेंगे नहीं। अब समय आ गया है। महागठबंधन के साथ मिलकर हम बिहार में सरकार बनाएंगे, महागठबंधन मजबूत और एकजुट है।"

Also Read
View All
शादियों के सीजन के बीच पटना में 2 बड़े होटलों का किचन सील, नकली पनीर मिलने पर हुई कार्रवाई

मुस्लिम शादियों में पर्दे को लेकर AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान का विवादित बयान, दुल्हनों की तुलना तवायफ से करने पर JDU ने किया पटलवार

अनंत सिंह की बेटी की हल्दी में डांसर पर नोटों की बारिश, लेकिन कलाकार ने लेने से किया इनकार, वीडियो वायरल

‘जनता दल यूनाइटेड’ अब ‘जनता दल डिवाइडेड’ बन गया है, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के शाशनकाल को लेकर उठाये सवाल

क्या बारिश से फीकी पड़ेगी अनंत सिंह की बेटी की शादी की रौनक? छोटे सरकार बोले- घुड़दौड़ और महाभोज सब होगा, इंग्लैंड हो या बिहार सबको न्योता है