पटना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बाहुबली अनंत सिंह के मोकामा में तेजस्वी यादव ने की घुड़सवारी, देखिए वीडियो

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव मोकामा पहुंचने के बाद घोड़े की सवारी करते दिखे। अनंत सिंह के गढ़ में तेजस्वी यादव के इस यात्रा को पावर शो के रूप में देखा जा रहा है। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
2 min read
Sep 17, 2025
tejashwi yadav horse riding
तेजस्वी यादव

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा को लेकर मोकामा पहुंचे। बहुबली अनंत सिंह का गढ़ माने जाने वाले मोकामा में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने घुड़सवारी किया और इसका फोटो भी शेयर किया। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने एक बड़ा सियासी संदेश भी दिया। बाहुबली नेता अनंत सिंह को घुड़सवारी बहुत ही पसंद। कुछ दिन पहले ही अनंत सिंह ने अपने बेटे का एक वीडियो सेयर किया था। जिसमें वे अपने बेटे को घुड़सवारी सिखा रहे थे। ऐसे में चुनावी साल में तेजस्वी यादव का बाहुबली के गढ़ में घुड़सवारी करना अनंत सिंह को खुला चैलेंज माना जा रहा है।

गाड़ी छोड़कर घोड़ा पर की सवारी

तेजस्वी यादव आज अनंत सिंह के गढ़ में बिहार अधिकार यात्रा लेकर पहुंचे। मोकामा पहुंचते ही उन्होंने गाड़ी छोड़कर घोड़ा पर सवार हो गए। तेजस्वी यादव का यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। तेजस्वी यादव के इस वीडियो को अनंत सिंह से जोड़कर देखा जा रहा है। तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह के गढ़ में घुड़सवारी कर यह साफ कर दिया है कि चुनाव के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। जिस अंदाज में चुनाव होगा हम उसी अंदाज में जवाब भी देंगे। क्षेत्र के लोग इसे राजनीतिक तौर अनंत सिंह को तेजस्वी यादव का खुला चैलेंज भी मान रहे हैं। तेजस्वी यादव ने मोकामा में घुड़सवारी कर यह भी साफ कर दिया कि अनंत सिंह अगर यहां से एनडीए के प्रत्याशी होते हैं तो उसी अंदाज में महागठबंधन भी अपना प्रत्याशी देगा।

अनंत सिंह के गढ़ में गरजे तेजस्वी यादव

बाहुबली अनंत सिंह के मोकामा में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो लोगों को रोजगार मिलेगा, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी और पलायन पर ब्रेक लगेगा। तेजस्वी की बिहार अधिकार यात्रा मंगलवार को जहानाबाद से शुरू हुई, इसका समापन 20 सितंबर को वैशाली में होगा। आरजेडी सूत्रों के अनुसार तेजस्वी की इस यात्रा का दूसरा चरण दूर्गा पूजा के बाद होगा।

Updated on:
17 Sept 2025 11:08 pm
Published on:
17 Sept 2025 11:08 pm