पटना

Voter Adhikar Yatra: भैंस तो छोड़ो, उन्होंने आपके वोट चुरा लिए… प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, देखिए वीडियो

Voter Adhikar Yatra कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी मंगलवार को मधुबनी में पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि भैंस तो छोड़ो, उन्होंने तो आपका वोट चुरा लिए। प्रियंका गांधी वोटर अधिकार यात्रा में आए लोगों को संबोधित करते हुए ये बातें कही।
2 min read
Aug 26, 2025
Bihar Assembly Election
वोटर अधिकार यात्रा में प्रियंका गांधी। फोटो- सोशल मीडिया कांग्रेस

Voter Adhikar Yatra भैंस तो छोड़ो, उन्होंने तो आपका वोट चुरा लिए वोटर अधिकार यात्रा में आए लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ये बातें कही। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को अपने भाई राहुल गांधी के साथ ‘ वोटर अधिकार यात्रा ’ में शामिल हुईं हैं। प्रियंका गांधी ने दावा किया कि केंद्र की एनडीए की सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। बीजेपी ने देश भर में ‘वोट चोरी’ की साजिशें रच रही है। कांग्रेस महासचिव ने बिहार की जनता को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस गरीब जनता का एक भी वोट चोरी नहीं होने देगी।

भैंस तो छोड़ो, उन्होंने वोट चुरा लिए...

वोटर अधिकार यात्रा में के दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर सीधे हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पर भैंस चोरी का आरोप लगाया था और वो अब खुद वोट की चोरी कर रहे हैं। प्रियंका गांधी विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सीनियर नेताओं के साथ एक खुली एसयूवी में सवार होकर जनता के बीच पहुंचीं। यात्रा के दौरान आज उनका कई स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया। प्रियंका गांधी यात्रा में आए लोगों का हाथ हिला करअभिवादन स्वीकार करती रहीं। मधुबनी में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘मोदी जी ने लोकसभा चुनाव के समय कहा था कि कांग्रेस वाले भैंस चुरा लेंगे, लेकिन भैंस तो छोड़ो, उन्होंने आपके वोट ही चुरा लिए।’’

वोट चोर, गद्दी छोड़’ का दिया नारा

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि वोट लोकतंत्र की सबसे कीमती अधिकार है। बीजेपी देशभर में न सिर्फ वोट की चोरी की साजिशें रची हैं, बल्कि रोजगार, पहचान और अन्य मूलभूत अधिकारों की भी चोरी कर रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि वोट की चोरी हो गई तो आपकी पहचान नहीं रहेगी। यह आपकी नागरिकता का आधार है।’’ उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और अपने मताधिकार की रक्षा करने के लिए आह्वान किया। प्रियंका गांधी ने सभा में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा भी लगाया।

Updated on:
26 Aug 2025 11:05 pm
Published on:
26 Aug 2025 10:16 pm
Also Read
View All
UCC पर JDU के रुख पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- संजय झा ने जदयू को किया बर्बाद, जो भाजपा चाहेगी वही होगा

Disha Salian Case: CBI जांच पर पूर्व मंत्री नीरज बबलू बोले- दिशा के हत्यारे पकड़े गए तो सुशांत सिंह राजपूत के कातिलों भी खुलेगा राज

UCC पर बिहार में बढ़ सकती है गृह मंत्री अमित शाह की मुश्किलें, डिप्टी सीएम और जेडीयू नेता विजय चौधरी ने कही समीक्षा की बात

बिहार में 30% कम बारिश, फिर क्यों आई इतनी भीषण बाढ़? CM सम्राट चौधरी ने UP, नेपाल और MP के पानी को बताया जिम्मेदार

Bihar Flood: अमित शाह को बिहार सरकार पर भरोसा नहीं क्या? केंद्रीय टीम के दौरे पर तेजस्वी का तंज, सीधे राहत पैकेज की उठाई मांग