बिहार पुलिस ने प्रेग्नेंट करने के नाम पर जॉब का लालच देने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस से कई फोटो भी बरामद किया है।
नमस्कार, मैं ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब एजेंसी से बोल रहा हूं। हमारे पास आपके लिए एक नौकरी है। हमारी संस्था निःसंतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करने की नौकरी ऑफर करती है। आपको महिला को प्रेग्नेंट करना होगा। इस काम के लिए आपको हमारी संस्था की ओर से एक बड़ी रकम का भुगतान किया जायेगा। अगर आपको यह जॉब पसंद है तो आप एक छोटी रकम देकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। बिहार के नालंदा में इस तरह का ऑफर देकर ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के द्वारा पकड़े छह में एक नाबालिग है। पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से कई स्मार्टफोन्स मिले हैं। जिससे इनके द्वारा अलग-अलग तरीकों से होने वाले साइबर को लेकर कई संकेत भी मिले हैं। इसके साथ ही पुलिस को स्मार्टफोन्स में यूज किए जा रहे फेसबुक और वॉट्सएप की मदद से महिलाओं और लड़कियों की तस्वीरें और वीडियोज भी मिले हैं।
पुलिस को इनके फोन से कई खूबसूरत महिलाओं और लड़कियों की तस्वीरें और वीडियो मिले। इनके सांझे में आने वाले लोगो को ये फोटो भेजा करते थे। फोटो भेजने के लिए ये फेसबुक और वॉट्सएप का यूज करते थे। जिसपर आरोपियों के मोबाइल नंबर अंकित थे। इसके साथ ही एक विज्ञापन भी मिला है जिसमें दावा किया गया था कि जो भी पुरुष इन महिलाओं के साथ रहेगा और इन्हें 'प्रेग्नेंट' करेगा, उसे इनाम के तौर पर मोटी रकम दी जाएगी। पुलिस के अनुसार आरोपी ग्राहको को'हनीट्रैप' में फंसाते थे। फिर उनसे वे मोटी रकम भी वसूला करते थे। पुलिस को आरोपियों के वॉट्सएप चैट्स से कई लोगों के साथ की गई बातचीत और इससे संबंधित भ्रामक 'ऑडियो' रिकॉर्डिंग भी मिली है।
फेसबुक पर ‘ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब’ नाम का पेज से ये अपना ठगी का कारोबार करते थे। जिसमें व्हाट्सएप नंबर शेयर भी किया गया था। पुलिस के अनुसार फेसबुक पेज पर कुछ वीडियोज पोस्ट किए गए थे, जिसमें एक महिला या लड़की दिखती थी। वो कहती थी कि मुझे मां बनना है, मुझे जो भी प्रेग्नेंट करेगा, उसे अच्छे पैसे मिलेंगे।