Patrika Special News

Patrika Special: OTT के दौर में भी सुपरहिट हो सकती हैं प्रेमचंद की कहानियां, छत्तीसगढ़ के फिल्मकारों ने खोला राज

Munshi Premchand Jayanti 2026: आज मनोरंजन की दुनिया ओटीटी और वेब सीरीज के इर्द-गिर्द घूम रही है, जहां दर्शक दमदार कंटेंट की तलाश में रहते हैं। ऐसे दौर में प्रेमचंद की कालजयी रचनाएं पहले से कहीं ज्यादा प्रासंगिक नजर आती हैं।
3 min read
Jul 31, 2026
Munshi Premchand Jayanti 2026
प्रेमचंद जयंती पर खास (फोटो सोर्स- AI)

रायपुर@ताबीर हुसैन। Munshi Premchand Jayanti 2026: मनोरंजन की दुनिया तेजी से बदल रही है। दर्शकों की पसंद अब सिर्फ बड़े सितारों पर नहीं, बल्कि दमदार कहानी और प्रभावशाली कंटेंट पर टिकी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ऐसे विषयों और कहानियों को नई पहचान दी है, जिनमें मजबूत कथानक, भावनात्मक गहराई और सामाजिक सरोकार हों। ऐसे दौर में हिंदी साहित्य के अमर कथाकार प्रेमचंद की रचनाएं पहले से ज्यादा प्रासंगिक नजर आती हैं।

'गोदान', 'गबन', 'ईदगाह', 'पूस की रात', 'कफन' और 'नमक का दरोगा' जैसी कहानियां सिर्फ साहित्य तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें आज के दौर की सफल वेब सीरीज बनने के सभी तत्व मौजूद हैं। गरीबी, सामाजिक असमानता, रिश्तों की जटिलता, नैतिक संघर्ष और मानवीय संवेदनाएं आज भी समाज की सच्चाई हैं। यही वजह है कि प्रेमचंद की कहानियां आज के दर्शकों से भी सीधा संवाद स्थापित कर सकती हैं।

इस विषय पर पत्रिका ने छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्मकारों और पटकथा लेखकों से बातचीत की। उनका मानना है कि यदि इन रचनाओं को आधुनिक स्क्रीनप्ले, बेहतर तकनीक और समकालीन प्रस्तुति के साथ बनाया जाए तो ये न केवल दर्शकों को पसंद आएंगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय कहानी कहने की ताकत को स्थापित कर सकती हैं।

दृश्यात्मकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत: अशोक मिश्र, दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पटकथा लेखक

गोदान और गबन भारतीय साहित्य की अनमोल धरोहर हैं। इनका वेब सीरीज या ओटीटी रूपांतरण निश्चित रूप से लोकप्रिय होगा, क्योंकि दोनों उपन्यासों में गहरा मानवीय संघर्ष, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और प्रभावशाली ड्रामा मौजूद है। ईदगाह और पूस की रात जैसी कहानियां बिंज-वॉचिंग के इस दौर में भी दर्शकों को बांध सकती हैं। प्रेमचंद की रचनाएं पढ़ते समय दृश्य अपने आप आंखों के सामने उभरते हैं, मानो कोई फिल्म चल रही हो। यही दृश्यात्मकता उन्हें स्क्रीन के लिए बेहद उपयुक्त बनाती है।

आज के परिवेश में भी पूरी तरह फिट: मनोज वर्मा, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त निर्माता

प्रेमचंद की कहानियां समय की कसौटी पर खरी उतरी हैं। उन्होंने गरीबी, रिश्तों, सामाजिक असमानता और मानवीय संवेदनाओं को जिस गहराई से लिखा, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उनके अनुसार यदि इन कहानियों को आज के परिवेश और सिनेमाई भाषा के अनुरूप रूपांतरित किया जाए तो वे प्रभावशाली वेब सीरीज बन सकती हैं। कई समकालीन फिल्मों में भी प्रेमचंद की सोच और सामाजिक दृष्टि की झलक दिखाई देती है। मजबूत कथानक और जीवंत पात्र ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

आज के परिवेश में भी पूरी तरह फिट: मनोज वर्मा, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त निर्माता

प्रेमचंद की कहानियां समय की कसौटी पर खरी उतरी हैं। उन्होंने गरीबी, रिश्तों, सामाजिक असमानता और मानवीय संवेदनाओं को जिस गहराई से लिखा, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उनके अनुसार यदि इन कहानियों को आज के परिवेश और सिनेमाई भाषा के अनुरूप रूपांतरित किया जाए तो वे प्रभावशाली वेब सीरीज बन सकती हैं। कई समकालीन फिल्मों में भी प्रेमचंद की सोच और सामाजिक दृष्टि की झलक दिखाई देती है। मजबूत कथानक और जीवंत पात्र ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

रिश्तों की आत्मा आज भी वही है: सतीश जैन, किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण प्राप्त निर्देशक

तकनीक बदल गई, गांव बदल गए और जीवनशैली आधुनिक हो गई, लेकिन इंसानी रिश्तों की बुनियादी भावनाएं आज भी वही हैं, जिन्हें प्रेमचंद ने अपनी कहानियों में उकेरा था। गोदान जैसी रचना आज भी वेब सीरीज के रूप में दर्शकों को उतनी ही पसंद आएगी। लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत की संवेदनशीलता और ग्रामीण आत्मा भी कहीं न कहीं प्रेमचंद की विचारधारा से मेल खाती है। प्रेमचंद मेरे पहले गुरु हैं, जिन्होंने उन्हें रिश्तों, भावनाओं और चरित्रों की गहराई को समझना सिखाया।

नई पीढ़ी तक पहुंचने का अवसर

विशेषज्ञों का मानना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने साहित्यिक कृतियों को नए दर्शकों तक पहुंचाने का बड़ा अवसर दिया है। अगर प्रेमचंद की कालजयी रचनाओं को मूल संवेदनाओं को बरकरार रखते हुए आधुनिक प्रस्तुति में रूपांतरित किया जाए, तो वे नई पीढ़ी को भारतीय साहित्य और समाज की गहराई से भी परिचित करा सकती हैं। यही वजह है कि प्रेमचंद आज सिर्फ किताबों के लेखक नहीं, बल्कि ओटीटी युग के संभावित सुपरहिट कंटेंट क्रिएटर भी माने जा सकते हैं।

Updated on:
31 Jul 2026 11:38 am
Published on:
31 Jul 2026 11:36 am